मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।
आज़मगढ़।
सगड़ी।
सगड़ी तहसील मुख्यालय पर लगे ट्रांसफार्मर से विद्युत कनेक्शन कटने पर दर्जनों की संख्या में ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन।
वहीं प्रदर्शनकारियों ने बताया कि तहसील मुख्यालय पर स्थित ट्रांसफार्मर 1 सप्ताह पूर्व से जला हुआ था। जिसको उप जिलाधिकारी निर्देश पर नया ट्रांसफार्मर लगा दिया गया ।
किंतु दुकानदारों ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग के जे ई द्वारा विद्युत कनेक्शन काटने पर सगड़ी तहसील मुख्यालय से मुख्यालय स्थित पोस्ट ऑफिस रजिस्ट्री विभाग कस्तूरबा विद्यालय सहित तहसील पर स्थित दर्जनों दुकानदारों का कनेक्शन कट गया जिससे सभी लोग बेहाल हैं। दर्जनों की संख्या में इनके द्वारा प्रदर्शन कर उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया व तत्काल विद्युत कनेक्शन जुड़वाने का आग्रह किया गया वहीं जिलाधिकारी ने कहा कि जेई के द्वारा नया ट्रांसफार्मर गर्म न हो इसलिए कनेक्शन काटा गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से मनीष कुमार, अरुण राय, ओम प्रकाश, अरविंद यादव, दिलशान, प्रमोद, नौशाद, राकेश, नवीद्दुन खां आदि उपस्थित रहे।
