मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।
आज़मगढ़।
ग्राम प्रधान के नेतृत्व में निकाली गई स्वच्छता अभियान जागरूकता
रैली।
सगड़ी।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत अंजान शहीद में ग्राम प्रधान के द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत शनिवार को सुबह 8:30 बजे स्वच्छता अभियान जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जिसमें कई प्राथमिक जूनियर एवं प्राइवेट विद्यालयों के छात्रों द्वारा रैली निकाली गई। इस दौरान छात्र-छात्राएं हाथों में बैनर पोस्टर तख्तियां लिए हुए नारेबाजी करते हुए चल रहे थे। तो ग्राम पंचायत की स्वच्छता अभियान जागरूकता वाहन लोगो को जागरूकता का संदेश देते हुए चल रहा था। छात्र-छात्राओं ने गांव क्षेत्र के विभिन्न मार्गो से गुजरते हुए स्वच्छ भारत मिशन के तहत लोगों को जागरूक करने का अपील की। रैली विभिन्न गांव जिसमें ग्रामसभा ऐनपुर, नूरुद्दीपुर हिंदू पट्टी, नूरुद्दीपुर मुस्लिम पट्टी,अंजान शहीद बाजार आदि क्षेत्रों से होते हुए गुजरी।
वहीं अंजान शहीद ग्राम सभा के पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रधान पति सुब्बभान खान एवं ग्राम पंचायत अधिकारी प्रदीप कुमार उपाध्याय ने नगर के लोगों से अपील की की खुले में शौच न किया जाय अपने आसपास गंदगी ना फैलाएं कूड़ा को पात्र में ही डालें जिससे फैलने वाली बीमारियों को रोका जा सके। पाॅलीथिन का प्रयोग ना करें। वहीं एडीओ पंचायत ने लोगों से गांव में अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने की अपील कि और पॉलीथीन का उपयोग ना करने की सलाह दी। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय प्रथम अंजान शहीद, प्राथमिक विद्यालय द्वितीय व मौलाना आजाद इंटर कॉलेज एवं किदवई इंटर गर्ल्स कॉलेज अंजान शहीद के लगभग 400 से अधिक बच्चों व छात्र छात्राओं ने स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान प्रधानाचार्य मोहम्मद शाहेदीन, मास्टर रिजवान, अब्दुल्लाह, फरहान, सुफियान, सालिम , मास्टर सुरेंद्र,ओझा मास्टर,
रिजवान खान आदि रहे।
