Breaking News

विधान परिषद सदस्य यशवंत सिंह का मिष्ठान व फल वितरण कर मनाया गया जन्मदिन।

आज़मगढ़:

रिपोर्ट: वीर सिंह

सठियांव ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय विहरोजपुर में शनिवार को विधान परिषद सदस्य यशवंत सिंह का मिष्ठान व फल वितरण कर जन्मदिन मनाया गया ।
    विधान परिषद सदस्य के 62वें जन्मदिवस पर ग्राम प्रधान मनोज कुमार पांडेय के नेतृत्व में शनिवार को प्रातः11 बजे प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को मिष्ठान व फल का वितरण किया गया ।उनके जन्मदिन पर उन्हें शुभकामना ब्यक्त करते हुए दीर्घायु की कामना भी की गई ।क्षेत्र में एक लोकप्रिय नेता के रूप में इनकी पहचान है ।इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि आलोक कुमार पांडे,शांति शरण सिंह, सुभाष चंद शर्मा, लक्ष्मीकांत सिंह,दिलीप तिवारी (जग्गू बाबा) प्रिंस पांडेय, भूपेंद्र सिंह,ओंकार सिंह, राजनाथ तिवारी, प्रधानाध्यापक नरेंद्र यादव, सैफाली, शशिप्रभा कुशवाहा, जितेंद्र यादव, जितेंद्र कुमार, देवनारायण सहित अन्य लोग शामिल रहे ।
फ़ोटो:
प्राथमिक विद्यालय विहरोजपुर में एमएलसी यशवंत सिंह के जन्मदिन पर फल टॉफी व मिष्ठान छात्रों में वितरण करते लोग ।
और नया पुराने