अयोध्याधाम।
रिपोर्टर-सुरेश कुमार मिश्र
मुख्य चिकित्साधिकारी डा हरिओम श्रीवास्तव ने शानिवार सुबह सीएचसी बीकापुर का औचक निरीक्षण किये और आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये,भर्ती वार्ड में एडमिट महिला मरीजों के बेड पर चद्दर बिछा न मिलने पर कड़ी नराजगी जताई, सीएचसी के कुछ चिकित्सकों द्वारा बाहर से दवा लिखने की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने कहा कि चिकित्सक यदि बाहर की दवा लिखेंगे तो तुरंत कार्रवाई की जाएगी,
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ हरिओम श्रीवास्तव ने बताया कि जहां कमी मिली है वहां सुधार करने का निर्देश दिया गया है,यहां के कुछ चिकित्सकों द्वारा बाहर से दवा लिखने और जांच कराने की शिकायत मिली थी जिसके लिए बाहर से दवा ना लिखने का निर्देश दिया गया है,उन्होंने कहा कि अस्पताल में दवा उपलब्ध है कुछ दवाएं जो नहीं है उसके लिए कहा गया है कि अस्पताल के मद से कुछ जरूरी दवाएं खरीदकर इमरजेंसी में रखा जाए। निरीक्षण के समय चिकित्सक सतीश चंद्रा, स्वास्थ शिक्षा अधिकारी देव प्रकाश वर्मा सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।