Breaking News

रहस्यमय परिस्थितियों में सरयू नदी में डूबा बुजुर्ग मौत।

रिपोर्टर - सुरेश कुमार मिश्र।

अयोध्याधाम।

जनपद अयोध्या के थाना कैंट क्षेत्र स्थिति गुप्तारघाट पर सरयू नदी में डूबने से 60 वर्षीय अज्ञात बुजुर्ग की रहस्यमयी परिस्थितियों में मृत्यु हो गयी,
सूत्रों की माने तो,प्राप्त जानकारी के अनुसार बुजुर्ग गुप्तारघाट के बुर्ज पर बैठा था कि इसी दौरान जोर से उसको खांसी आ गयी, और जिससे उसका संतुलन तुरंत बिगड़ गया और वह नदी में गिर  गया मौके पर मौजूद पुलिस कर्मचारियों ने स्थानीय लोगों व गोताखोरों की मदद से उस बुजुर्ग को बाहर निकाल लिया गया,और जिला चिकित्सालय अयोध्या पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों की टीम ने उसे मृत घोषित करार दिया इमरजेंसी में तैनात डॉ. धर्मेंद्र राव ने बताया कि बुजुर्ग, के मृत शरीर को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है, इस बुजुर्ग का फिलहाल अभी तक कोई शिनाख्त नही हो पाई है।
और नया पुराने