Breaking News

विद्यालयों में जाकर युपी काप के सम्बंध में दी गई बच्चों को जानकारी।

आज़मगढ़।

सरायमीर।. स्थानीय थाना पुलिस ने क्षेत्र के विद्यालयों जाकर युपी काप के सम्बंध में बताया।
सरकार के द्वारा जनता के सुविधा के लिए बनाए गए युपी काप एप्प के सम्बंध जानकारी देने  सरायमीर थाना पुलिस एसआई सुरेन्द्र नाथ सिंह ने थाने के कम्प्यूटर आपरेटर ग्रेड-ए पंकज यादव, कांस्टेबल राणा प्रताप, रत्नेश प्रसाद, रूपेश पासवान, महिला कांस्टेबल सुमन बिन्द को साथ में लेकर क्षेत्र के पब्लिक गर्ल्स कालेज खानकाह व इब्ने शिना तिब्बया कालेज बीना पारा पहुंचकर उपस्थित छात्र-छात्राओं व अध्यापकों को युपी काप एप्प के सम्बंध में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि इस एप्प का प्रयोग आप लोग मोबाइल चोरी, बाइक चोरी, घरेलू हिंसा, दस्तावेज सत्यापन आदि के बारे में घर बैठे आनलाइन एफआईआर दर्ज करा सकते हैं इसके बाद कुछ छात्र-छात्राओं के पर युपी काप एप्प डाउनलोड कर प्रयोग करने का तरीका भी बताया गया ।


मोहम्मद यासिर सरायमीर 
और नया पुराने