Breaking News

पीड़ित महिला की तहरीर पर शादी का झांसा देकर वर्षों से बलात्कार करने का मुकदमा दर्ज।

आज़मगढ़।

सरायमीर। स्थानीय थाना पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर पर शादी का झांसा देकर वर्षों से बलात्कार करने वाले युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है ।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार थाना सरायमीर क्षेत्र के चक हवेली निवसनी तबस्सुम 25 पुत्री मंजूर अहमद ने थाने में तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि मेरे मोहल्ले का बदउज्जमा उर्फ शाह आलम पुत्र उस्मान ने शादी का झांसा देकर मेरे साथ लगभग एक वर्ष से बलात्कार किया और मुझसे जेवर व पैसा लेकर फरार हो गया है पुलिस ने पीड़ित महिलाकी तहरीर पर उपर्युक्त युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है ।


मोहम्मद यासिर सरायमीर 

और नया पुराने