Breaking News

किशोरियों के लिए मासिक धर्म स्वच्छता पर आयोजित की गई कार्यशाला।

रिपोर्ट: ब्यूरो

आज़मगढ़। राजकीय श्री दुर्गा जी होम्योपैथीक मेडिकल कॉलेज आज़मगढ़ के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के आचार्य एवं भारतीय स्वास्थ्य मनोविज्ञान अकादमी के राष्ट्रीय समन्वयक प्रो डॉ राजेंद्र सिंह राजपूत के नेतृत्व में डाक्टरों की टीम ने "किशोरियों के लिए मासिक धर्म स्वच्छता पर कार्यशाला" का आयोजन श्री शंकर जी बालिका इण्टर कॉलेज, ऊँचे गांव में किया गया। जिसमें  प्रोफेसर डॉ राजेंद्र सिंह ने किशोरियों को जानकारी देते हुये कहा कि- मासिक धर्म से नये मनुष्य का निर्माण होता है और प्रकृति प्रदत्त यह विशेषता सिर्फ स्त्रियों में ही पाई जाने से किशोरियों को इस विषय में विस्तृत जानकारी होना बहुत आवश्यक है।  मासिक के दौरान स्वछता न रखने पर प्रजनन सम्बन्धी बहुत से रोग हो सकते हैं जिनसे युवावस्था में गर्भपात तथा अन्य विपत्तियां आ सकती हैं। उन्होंने बहुत से भ्रम और भ्रांतियों का निवारण करते हुये कहा कि मासिक के दौरान गुड़, हल्दी, हरी सब्जियां, मौसमी फल, सूखे मेवे और दूध का भरपूर उपयोग करें। साथ ही उन्होंने इस उम्र में होने वाले खून की कमी, वजन में कमी, लम्बाई का न बढ़ना, मुहांसे होना, त्वचा पर दाग, बाल झड़ना आदि रोकने के घरेलू उपाय भी बताए। 
तत्पश्चात डॉ शिखा आनंद ने किशोरियों के स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारियो के लिये बनाये गए फॉर्म को भरवाया। जिससे किशोरियों की स्वास्थ्य संबंधी भ्रान्तियो, मासिक धर्म के समय होने वाली परेशानियों को जानकर उसका सही उपचार किया जा सके ।  डॉ स्फूर्ति सिंह  ने प्रि-मेंस्ट्रुअल पेन मैनेजमेंट, मासिक धर्म की भ्रांतियों को दूर किया। कार्यक्रम में डॉ एस के सिंह, डॉ केशवेन्द्र तिवारी, डॉ विक्रान्त गर्ग, आदि ने अपना सहयोग प्रदान किया। स्वास्थ्य सर्वेक्षण में स्कूल के शिक्षकों एवं प्राचार्य ने सक्रिय सहभागिता की।
और नया पुराने