Breaking News

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित विकास कार्यक्रम की समीक्षा बैठक संपन्न हुई।

मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।

आजमगढ़।

आजमगढ़ आयुक्त आजमगढ़ मण्डल आजमगढ़ कनक त्रिपाठी की अध्यक्षता में कार्यालय कक्ष* में उ0प्र0 सरकार द्वारा निर्धारित विकास कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।
समीक्षा बैठक में आयुक्त आजमगढ़ ने एडी पंचायत को निर्देश दिये कि जनपद आजमगढ़, मऊ तथा बलिया के डीपीआरओ द्वारा 15 दिन का विशेष अभियान चलवायें, जिसमें पालीथीन का प्रयोग करने से होने वाली हानि व प्रतिबन्ध के बारे में बतायें एवं गाॅवों में सफाई अभियान भी चलायें। आयुक्त ने कहा कि जिस एडीओ पंचायत के क्षेत्र में पालीथीन पायी जायेगी, उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी। 
आयुक्त आजमगढ़ ने स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा में कहा कि मण्डल में जीओ टैगिंग, एलओबी आदि की प्रगति ठीक करें, इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नही होगी। 
आयुक्त आजमगढ़ ने अपर निदेशक पशु चिकित्सा को निर्देश दिये कि बेसहारा पशुओं को जल्द से जल्द सड़क से हटाकर गोवंश आश्रय स्थल पर रखें तथा जिस गोवंश आश्रय स्थल का निर्माण कार्य अभी अधूरा है, उसे 15 अक्टूबर 2019 तक पूर्ण करायें। सभी पशु चिकित्साधिकारी व्यक्तिगत किसानों को 10-10 पशु दिलायें तथा उन किसानो को 900 रू0 प्रति महिने चारा के लिए दें। 
आयुक्त आजमगढ़ द्वारा जनपद में प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना के अन्तर्गत जनपद मऊ में मरीजों का ईलाज कम होने पर नाराजगी व्यक्त की गयी तथा सीएमओ मऊ को इसमें सुधार के निर्देश दिये। उन्होने सभी सीएससी को प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना में इनपैनल कराने के निर्देश दिये तथा शहर के सभी निजी अस्पतालों को भी इसमें सम्मिलित करने के साथ ही उनका लाभ गरीब जनता को दिलाने के निर्देश सीएमओ आजमगढ़, मऊ तथा बलिया को दिये।
आयुक्त द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत अवशेष किसानों का पंजीकरण कर डाटा फीड कराने के निर्देश दिये गये। 
इस अवसर पर गोवंश आश्रय स्थल, प्लास्टिक पर प्रतिबन्ध, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), प्रधानमंत्री आवास (शहरी/ग्रामीण), आयुष्मान भारत योजना, गन्ना मूल्य, विद्युत देय, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के कार्याें की समीक्षा की गयी। 
इस अवसर पर एडी पंचायत, जेडी कृषि एसके सिंह, आयुष्मान भारत के नोडल अधिकारी डाॅ0 वाईके राय आदि संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
और नया पुराने