Breaking News

प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के आवंटन में धन उगाही की शिकायत पर जिलाधिकारी ने दिये जांच के आदेश।

मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।

आजमगढ़।
आजमगढ़ प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के आबंटन में शिकायतें प्राप्त हो रही थी कि कुछ बिचौलियों द्वारा धन उगाही की जा रही है। शिकायत मिलने के बाद जिलाधिकारी नागेन्द्र प्रसाद सिंह द्वारा संज्ञान में लेते हुए टीम बनाकर एसडीएम से जॉच करायी गयी। 
नगर पालिका मुबारकपुर में प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के आबंटन में तीन सभासद धन उगाही में दोषी पाये गये। जिन पर पूर्व में कार्यवाही की जा चुकी है। आज नगर पंचायत माहुल की टीम द्वारा जॉच कराई गई। जिसमें सभासद राधेश्याम, आलमगीर, फूलबदन राम प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के आबंटन में दोषी पाये गये। इनके विरूद्ध थाना अहिरौला में एफआईआर दर्ज करा दी गयी है। इस कार्यवाही की जानकारी जन सूचना कार्यालय आजमगढ़ द्वारा दी गई।
और नया पुराने