Breaking News

बाढ़ प्रभावित देवारा क्षेत्र सगड़ी का आकस्मिक निरीक्षण करते जिलाधिकारी नागेंद्र प्रसाद सिंह।

मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।

आजमगढ़ ।
आजमगढ़ जिलाधिकारी नागेन्द्र प्रसाद सिंह द्वारा भारी बरसात के मौसम में तहसील सगड़ी बाढ़ प्रभावित देवारा क्षेत्र का आकिस्मक निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी द्वारा देवार जदीद, चिकनहवा बाजार, कुढही, शिवपुर, हैदराबाद, रोशनगंज तथा बेलहीया ढाला आदि क्षेत्रां का निरीक्षण किया गया।


जिलाधिकारी ने उक्त क्षेत्रों के ग्रामिणों से मुलाकत की और जानकारी प्राप्त की बरसात से कही जान-माल का खतरा तो नही है। किसी के कच्चे मकान तो नही गिरा है। तथा खाद्यान्न वितरण की भी जानकारी प्राप्त की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये कि बरसात के मौसम मे ग्रामिण वासियों को कही कोई परेशानी न हो। 
जिलाधिकारी ने ग्रामिणों से बताया कि देवारा जदीद में चिकनहवा पुल तथा कुढ़ही में पुल को बनाने की स्वीकृति दे दी गयी है। तथा देवारा जदीद में चिकनहवा पुल का कार्य नवम्बर में प्रारम्भ कर दिया जायेगा।
 जिलाधिकारी द्वारा सहदेवगंज से होते हुए महुला गढ़वल तक बाढ़ क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। जगह-जगह बंधे की सड़क कट गया था। जिसके लिए उन्होने सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गुरू प्रसाद सीएमाओ डा0 एके मिश्रा, अधि0 अभियन्ता बाढ़ खण्ड, उप जिलाधिकारी सगड़ी आदि उपस्थित रहे।
और नया पुराने