Breaking News

एक जनपद एक उत्पाद, उत्पादों पर आधारित प्रदर्शनी का जिलाधिकारी की उपस्थिति में हुआ समापन।

मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।

आजमगढ़।
आजमगढ़ एमएसएमई विकास संस्थान वाराणसी एवं राज्य सरकार के उद्योग विभाग के सहयोग से तथा अन्य सम्बन्धित विभागों के समन्वय से कलेक्ट्रेट परिसर में दो दिवसीय (27 व 28 सितम्बर 2019) उद्यम समागम में ओडीओपी (एक जनपद एक उत्पाद) उत्पादों एवं अन्य उत्पादों पर आधारित प्रर्दशनी का जिलाधिकारी नागेन्द्र प्रसाद सिंह की उपस्थिति में समापन हुआ। 
इस समापन के अवसर पर जिलाधिकारी ने बताया कि सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के प्रमुख सचिव नवनीत सहगल से मुबारकपुर की बनारसी साड़ी को एक जनपद एक उत्पाद में शामिल करने की स्वीकृति प्राप्त हो गयी है तथा मुबारकपुर की बनारसी साड़ी को एक जनपद एक उत्पाद में शामिल कर लिया गया है।
इसी के साथ जिलाधिकारी ने बताया कि मुबारकपुर में स्थापित विपणन केन्द्र में मुबारकपुर के उद्यमियों हेतु दुकानों के लिए पहले सीक्योरिटी रू0 30 हजार तथा 1500 रू0 प्रतिमाह किराया लगता था, मुबारकपुर की साड़ी की मांग को देखते हुए तथा विकास की सम्भावना को देखते हुए शासन से सीक्योरिटी धनराशि तथा प्रतिमाह किराया को कम करने की अनुरोध किया गया था। जिलाधिकारी ने बताया कि सिक्योरिटी धनराशि को रू0 30 हजार से कम करके रू0 10 हजार कर दिया गया है तथा प्रतिमाह किराया रू0 1500 से कम कर के 500 रू0 प्रतिमाह कर दिया गया है। जिलाधिकारी ने एक जनपद एक उत्पाद प्रर्दशनी के समापन पर मुबारकपुर के उद्यमीयों को दो तोहफा दिया।
जिलाधिकारी ने बताया कि इस प्रर्दशनी से जनपद के उद्योगों को नई दिशा मिली है। उन्होने मुबारकपुर के उद्यमियों से कहा कि सड़ियों के लिए एक स्वतन्त्र पहचान बनानी होगी। उन्होने कहा कि जल्द ही मुबारकपुर में बायर मीट करायी जायेगी। उन्होने कहा कि निजामाबाद की ब्लैक पाटरी की अपना एक अलग पहचान है। ब्लैक पाटरी का एक अन्तर्राष्ट्रीय बाजार है। उन्होने मुबारकपुर के हस्त शिल्पियों/प्रजापतियां से कहा कि अपने हुनर को अधिक से अधिक लोगों में फैलायें। उत्पादों में विविधता तथा डिजाईन आदि भी लाना होगा। तभी हमें बाजार मिलेगा। 
उन्होने कहा कि आज हम लोगों को गांव-गांव स्तर पर यूवाओं की टोली बनान कर उत्पादों को बनाने की जरूरत है। तभी हमारी अर्थव्यवस्था सुदृढ़ हो सकती है। लघु मध्यम उद्योगें को बढ़ाने की आवश्यकता है। छोटे-छोटे उत्पादको को ग्रुप में कार्य करने की जरूरत है। 
उन्होने संयुक्त आयुक्त उद्योग से कहा कि कन्वर्जेन्स माडल से सभी सम्बन्धित विभागों की कमेटी बनाये तथा उद्यमियां के साथ बैठक करे। 
इस अवसर पर विशेष हस्त शिल्पियों में विहारी राम प्रजापति निजामाबाद, इमामुल हक मुबारकपुर, मुश्ताक अहमद मुबारकपुर, घुरहुराम प्रजापति निजामाबाद, उद्यमियों मे संतोष कुमार त्रिपाठी निजामाबाद, मिथिलेश बरनवाल, पुनीत चौहान प्रहलाद नगर आदि तथा एक जनपद एक उत्पाद के अन्तर्गत श्रीमती पुष्पा देवी निजामाबाद, सोहित प्रजापति, बुजलाल प्रजापति, महेन्द्र प्रजापति, राम जनत प्रजापति आदि को शील्ड, शाल तथा सम्मान पत्र देकर जिलाधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया। 
कार्यक्रम का संचालन सहायक आयुक्त उद्योग प्रवीण कुमार मौर्य द्वारा किया गया। 
इस अवसर पर संयुक्त आयुक्त उद्योग रंजन चतुर्वेदी, अन्य अधिकारी/कर्मचारी सहित उद्यमी उपस्थित रहें।
और नया पुराने