Breaking News

कच्चा मकान गिरा महिला घायल हालत गम्भीर ।

मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।

चार लोगों को ग्रामीणों ने बचाया।

ग्राम प्रधान ने गांव के पंचायत भवन में दी शरण।

सगड़ी।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के ब्लॉक अजमतगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत सवॅरूपुर में शनिवार की सुबह भारी वर्षा  एवं  अतिवृष्टि से  कच्चा मकान  भर भराकर गिर गया। जिसमें एक महिला गम्भीर रूप से घायल हो गयी । और पति एव तीन पुत्रो को ग्रामीणों ने बचा कर बाहर निकाला। सूचना पर अजमतगढ़ स्वास्थ्य केन्द्र से 108 एम्बुलेन्स से अजमतगढ पीएचसी पहुंची पर हालत गम्भीर देख डाक्टरो ने सदर के लिए रेफर कर दिया । और शेष को दवा इलाज कर छोड़ दिया गया।
वही शनिवार की रात्रि लगभग 04 बजे हो रही तेज बरसात की वजह से कच्चा मकान भर भराकर गिर गया। जिसमें चन्दा पत्नी नन्दलाल उम्र लगभग 50 वर्ष एव नन्दलाल उम्र लगभग 52 साल,एव उसके तीन पुत्र सुजीत 25 वर्ष,शैलेन्द्र 22 वर्ष ,सुनील 14 वर्ष मकान में दब गए जिन्हें ग्रामीणों ने निकाल कर बाहर किया और अस्पताल भेजा।जिसमे चन्दा की हालत गम्भीर देख सदर के लिए रेफर कर दिया।बाकी का इलाज कर छोड़ दिया गया। जबकि मकान गिरने से गृहस्ती का सारा सामान बर्बाद हो गया। ग्राम प्रधान महेश यादव ने खाने की व्यवस्था करते हुए पंचायत भवन में शरण दे दिया है। जहाँ पीड़ित परिवार रह रहे है।लेखपाल ने तहसीलदार को रिपोर्ट कर दी है।
और नया पुराने