Breaking News

भारी बारिश में कच्चा मकान गिरा, परिवार बाहर रहने को मजबूर।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी, आज़मगढ़।

सगड़ी।

जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बटसरा गावँ निवासी राजनाथ यादव पुत्र स्व० श्यामदेव यादव का रिहायशी मकान भारी बारिश के चलते भोर में गिर गया, जिसमें हजारों का नुकसान हो गया।
परिजनों ने बताया कि- हमारा मकान कच्चा है, जिसमें पूरा परिवार रहता है, भारी बारिश के चलते आज भोर में मकान गिर गया, गनीमत रही कि जिस वक्त मकान गिरा उस वक्त घर के अंदर कोई मौजूद नहीं था, जिससे किसी को चोट नहीं आयी। 
अब समस्या यह है कि इस बरसात में हम लोग कहा जाये, थोड़ा सा बचा हुआ मकान है, वह कभी भी गिर सकता है, इसी डर से हम लोग बाहर रहने को मजबूर हैं।





और नया पुराने