Breaking News

मूसलाधार बारिश ने ग्रामीण क्षेत्रों में मचाई तबाही, दर्जनों मकान गिरे।

आज़मगढ़:

रिपोर्ट: वीर सिंह

सठियांव ब्लॉक में चार दिनों से चल रही मूसलाधार बारिश ने ग्रामीण क्षेत्रों में भारी तबाही मचाई हैं।जल-जमाव व बारिश की चलते दर्जनों मकान गिर गए तो विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई ।कई परिवार बेघर हो गये ।
पड़ोसियों ने दिया सहारा । ग्राम प्रधानों ने की मदद ।
सठियांव ब्लॉक के शाहगढ गांव निवासी बलधारी चौहान व मुराती देवी मौर्य का रात में कच्चा मकान बारिश में गिर गया ।जान बचाकर लोग बाहर भागे। गृहस्थी का सामना मलबे में दब कर नष्ट हो गया ।
विहरोजपुर गांव के राजेश कुमार, उदयभान राम, सुशीला देवी, विजय कुमार, बंसू राम, बलिकरन राम, जगदेव राम, राजनाथ राम, तिलकधारी राम, राजकरन राम, सुनील कुमार, अच्छेलाल राम, राजेश कुमार, सीमा देवी, मुल्की देवी, शिवकुमार, कमली देवी, राजकुमार, शंकर राम, राजू राम, सरवन कुमार, कन्हैया सहित मड़ई व मकान गिर गए ।
ग्रामसभा कस्बा सराय गांव में पंचम राम, सर्वे कुमार, धर्मेंद्र कुमार, सलाहू, इसराइल, मोबीन, अमीन, निजामुद्दीन, लालमन, मो.नसीम, साजेब, शिव मौर्या, शिला गोंड़ का मकान व मड़ई गिर गया ।
ग्रामसभा रघुनाथपुर (खुझिया) गांव निवासी संतलाल, सुरेन्द्र, लालधर, अवधनारायण, रामलाल, विंध्याचल, हरिदेव, धर्मेंद्र कुमार, कालेश्वर, भीमली गुप्ता सहित अन्य लोगों का बीती रात मूसलाधार बारिश होने के कारण मकान धरासाई हो गया ।ग्रामीणों का भारी नुकसान हुआ है कोई घायल की सुचना नही मिली ।
और नया पुराने