Breaking News

भारी बारिश से सड़कों की कटान व गड्ढो को देखते हुए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय पर बैठक सम्पन्न।

मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।


अतिवृष्टि से सड़कों पर जलभराव व सड़कों की कटान तथा सड़कों पर गड्ढे के दृष्टिगत जिलाधिकारी नागेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में कैंप कार्यालय पर बैठक संपन्न हुई।

आजमगढ़ ।
आजमगढ़ जनपद में अतिवृष्टि से सड़को पर जलभराव तथा सड़को की कटान तथा सड़को पर गड्ढे के दृष्टिगत जिलाधिकारी नागेन्द्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय पर बैठक सम्पन्न हुई। 
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने पीडब्लूडी विभाग के समस्त खण्ड के अधि0 अभि0 को निर्देशित करते हुए कहा कि अति वृष्टि से जल भराव होने के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। अपने क्षेत्रों में सड़कों का तत्काल निरीक्षण करे और जहां-जहां सड़कों पर जल भराव, सड़को की कटान तथा सड़को पर गड्ढे़ है तथा पुलिया जाम है। उसे तत्काल ठीक कराना सुनिश्चित करे। इसी के साथ ही इसकी सूची भी उपलब्ध कराये तथा इसके कार्ययोजना भी उपलब्ध कराये।
जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधि0 अभि0 के निर्देश दिए कि अतिवृष्टि के कारण जहां-जहां ट्रान्सफार्मर जल गये है। तार टूटे है तथा बिजली के खम्भे झुके हुए है। उसे जल्द से जल्द ठीक कराना सुनिश्चित करें। उन्होने बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जहा-जहां ट्रान्सफार्मर जले हुए है। उसको 30 सितम्बर 2019 तक ठीक कराना सुनिश्चित करे। तथा खण्डवार कहा-कहां ट्रान्फार्मर जले है तथा कितने तार टूटे है। तथा कितने गांव तथा घर प्रभावित है। इसके लिए क्या कार्ययोजना है। उसको कल उपलब्ध कराना सुनिश्चित करे।
इस अवसर पर पीडब्लूडी तथा विद्युत विभाग के सम्बन्धित
अधिकारी उपस्थित रहे।
और नया पुराने