Breaking News

जल निकासी को लेकर गडेरी पट्टी के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन।

मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।

आज़मगढ़।

सगड़ी।
सगड़ी तहसील क्षेत्र में  4 दिनों से हो रही लगातार बारिश से जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वही गांव में जलजमाव हो गया है। साथ ही घरों में पानी भी घुस गया है। कच्चे मकान भी धराशाई हो रहे हैं। लोगों को रहने में परेशानी उठानी पड़ रही है। सबसे ज्यादा दयनीय स्थिति गडेरी पट्टी , मिर्जापुर, मोहम्मदपुर आदि क्षेत्रों में  बरसात का पानी ठीक से निकल नहीं पा रहा है। जिसके चलते गांव में जलजमाव हो गया है।  
करमचंद के घर में पानी घुसने से उसमें रखा सारा सामान नष्ट हो गया तथा लोगों को रहने के लिए समस्या उत्पन्न हो गई है। वहीं पर गडेरीपट्टी के ग्रामीणों ने रविवार को जल निकासी को लेकर प्रदर्शन कर शासन प्रशासन का ध्यान इस तरफ आकृष्ट कराते हुए जल निकासी की व्यवस्था करने की मांग की। इस मौके पर पप्पू , रामजनम, करमचंद , रूद्र प्रताप, प्रभु गुप्ता,  शशिकांत, रविकांत आदि लोग मौजूद थे। वही मौके पर पहुंचे एसडीएम सगड़ी राघवेंद्र सिंह गडेरी पट्टी गांव पहुंचकर जल निकासी के लिए नाली खुदवा कर जल निकासी कि व्यवस्था कराई ।
और नया पुराने