Breaking News

अतिवृष्टि के दृष्टिगत जिलाधिकारी नागेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में कैंप कार्यालय पर बैठक संपन्न हुई।

मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।

आजमगढ़।
आजमगढ़ जनपद में अतिवृष्टि के दृष्टिगत जिलाधिकारी नागेन्द्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय पर बैठक सम्पन्न हुई। 
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने बताया कि कई दिनों से जनपद में अतिवृष्टि हो रही है जिसके कारण जनपद में कई तहसीलों में जनहानि भी हुई है एवं मकान भी पूर्णतः एवं आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए है। पशुओं के भी मृत एवं घायल होने की सम्भावना है। 
जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारी/तहसीलदारों से तहसीलवार अतिवृष्टि/जलभराव से कितने घर पूर्णतः तथा आंशिक रूप से गिरे है। मृत व्यक्ति,जनहानि, धनहानि हुंई है। तथा जल भराव के कारण कितने परिवार ऐसे है। जिनके मकान जल भराव के कारण पानी से घिरे है। इसकी जानकारी प्राप्त की। 
जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारी/तहसीदार को निर्देशित करते हुए कहा कि कल तक प्रत्येक दशा में जिनके घर गिरे है। जनहानि तथा दैवीय आपदा से प्रभावित परिवारों को अनुग्रह अनुदान/अहेतुक सहायता एवं गृह अनुदान तथा तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना सुनिश्चित करे। दैवीय आपदा में परिवारों को 24 घण्टे के अन्दर सहायता उपलब्ध कराना सुनिश्चित करे।
जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारी/तहसीलदार को निर्देशित करते हुए कहा कि स्वंय क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर तथा राजस्व निरीक्षक तथा लेखपालों को भी निर्देश दिए कि अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर अतिवृष्टि से प्रभावित व्यक्तियों की सहायता/विस्थापित करना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला, मुख्य राजस्व अधिकारी हरि शंकर, अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गुरू प्रसाद सहित समस्त उप जिलाधिकारी/तहसीलदार उपस्थित रहे।
और नया पुराने