Breaking News

नकली तेल बनाने वाली व्यक्ति को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में नकली तेल व बनाने की सामग्री बरामद।

आज़मगढ़।

सरायमीर। स्थानीय थाना पुलिस ने माइक्रो डाबर लिमिटेड कम्पनी के जांच कार्यकर्ता के निशानदेही पर नकली तेल बनाने वाली व्यक्ति को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में नकली तेल व बनाने की सामग्री बरामद किया।मिली जानकारी के अनुसार माइक्रो डाबर कम्पनी मुम्बई के मालिक को कहीं से जानकारी मिली कि उसके कम्पनी के नाम का तेल उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में बिक्री हो रहा है। उन्होंने उसके जांच-पड़ताल के लिए अपनी कम्पनी के जांच कार्यकर्ता अमित झा को आजमगढ़ भेजा।




जांच कार्यकर्ता को मालूम आजमगढ़ के थाना सरायमीर क्षेत्र के नन्दाव गांव में बनाकर बेचा जा रहा है पुरी मालूमात के बाद इसकी शिकायत सरायमीर थाना प्रभारी शेर सिंह तोमर को बताया थाना ने एसआई शुलवी दुबे कांस्टेबल आनन्द, शुभम सिंह, कमलेश मिश्रा की टीम बनाकर कम्पनी के जांच कार्यकर्ता के साथ नन्दाव गांव भेजा वह लोग नन्दाव गांव के एक घर में घुसकर देखा तो वहां एक व्यक्ति द्वारा प्लास्टिक की बोतल में पैराशूट जासमीन लेबल काटकर बोतल पर चस्पा कर रहा है पुलिस ने पूछने उस व्यक्ति से उसके रोजगार के सम्बन्ध में पूछताछ करते हुए कम्पनी के नाम का दस्तावेज मांग तो वह नहीं देखा पाया उसपर पुलिस ने उस व्यक्ति को उसके घर से बरामद पैराशूट जासमीन 90 Ml आधा बोरा, डाबर गोलाबारी छोटा एक बोरा, गोलाबारी का स्टीकर पैराशूट का खाली बोतल व आदि सामग्री को थाने में लाकर पूछताछ किया तो वह अपना नाम-पता राजेश यादव पुत्र स्व. कल्पु यादव ग्राम नन्दाव थाना सरायमीर आजमगढ़ बताया ।पुलिस ने कम्पनी के जांचकर्ता अमित झा की  तहरीर पर उक्त व्यक्ति को अपराध संख्या 230/019 धारा 63/65 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज जेल भेजा।


मोहम्मद यासिर सरायमीर 

और नया पुराने