मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।
आज़मगढ़।
बी फार्मा,डी फार्मा व बीटीसी के छात्र-छात्राओं ने 150 वीं गांधी जयंती धूमधाम से मनाया।
नवनीत कालेज बघावर लाटघाट में धूमधाम से मनाया गया 150वीं गांधी जयंती।
सगड़ी।
सगड़ी तहसील क्षेत्र में स्थित नवनीत कालेज बी फार्मा, डी फार्मा व बीटीसी कालेज बघावर लाटघाट में मनाया गया 150वीं गांधी जयंती व लालबहादुर शास्त्री जी की जन्मतिथि पर बुधवार की सुबह नवनीत कालेज की छात्र व छात्राएं विद्यालय परिसर में झंडारोहण करने के उपरांत झोला उठाओ पर्यावरण बचाओ के नारे के साथ रघुपति राघव राजाराम का गान करते हुए गांव क्षेत्र में प्रभात फेरी निकाल कर विद्यालय परिसर में महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री अमर रहे का नारा लगा रहे थे। इस दौरान नवनीत कॉलेज के संस्थापक प्रोफेसर डॉक्टर अमरीक सिंह ने बच्चों व छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज जो परिस्थितियां है।
उस परिस्थितियों के हिसाब से चलने की जरूरत नहीं है। हम लोगों को महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के बताएं रास्ते पर चलने की जरूरत है। तभी हम अपना भविष्य सवार सकते हैं और समाज में फैले कुरीतियों को मिटा सकते है। हम सुधरेंगे तो देश सुधरेगा। छात्र-छात्राएं देश का भविष्य है। देश का भविष्य इनको ही तय करना है। जिस तरह से महात्मा गांधी ने हमारे देश को आजाद कराया देश में फैले कुरीतियों को मिटाया उसी तरीके से हम छात्रों से कहना चाहते है कि अपना भविष्य समय रहते सुधार ले। जो हमारे बुद्धिजीवी लोग हमारे देश के लिए कुर्बानियां दी है।
उसको भुलाया नहीं जा सकता हम लोगों को उन्हीं लोगों के बताए रास्ते पर चलने की जरूरत है। तभी हम लोग का भविष्य उज्जवल होगा। इस दौरान रीता सिंह, नवनीत सिंह, डॉ माधवी सिंह, रवि गुप्ता, विनोद कुमार, प्रशांत गुप्ता, हेमंतकुमार, अजित पटेल, कुमारी सुशीला, किशोरी लाल आदि लोग मौजूद रहे।