Breaking News

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के150वीं जयंती के अवसर पर जिलाधिकारी नागेंद्र प्रसाद सिंह द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया गया।

मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।

आजमगढ़।
 आजमगढ़ 02 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गाॅधी जी के 150वीं जयन्ती के अवसर पर ।
 जिलाधिकारी नागेन्द्र प्रसाद सिंह द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा व्योवृद्ध स्वतंत्रता सेनानी लालचन्द तिवारी को शाल तथा नारियल भेंटकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट के गाॅधी सभागार में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी का शुभारम्भ जिलाधिकारी व स्वातंत्रता संग्राम सेनानी लालचन्द तिवारी द्वारा महात्मा गाॅधी तथा स्व0 लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर जीजीआईसी आजमगढ़ के छात्राओं द्वारा वन्दना गीत तथा ‘‘रघुपति राघव राजाराम पतित पावन सीता-राम’’, गीत की प्रस्तुति की गयी।
जिलाधिकारी ने बताया कि महात्मा गाॅधी जी के 150वीं जयन्ती के साथ-साथ भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 116वीं जयन्ती मनायी जा रही है। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि महात्मा गाॅधी सामाजिक, आर्थिक परिवर्तन के संवाहक थे। महात्मा गाॅधी के विचारों को सभी धर्माें के समुदाय द्वारा स्वीकार किया गया, महात्मा गाॅधी ने अहिंसा, प्रेम तथा एकता से सत्य पर जीत प्राप्त कर देश को आजादी दिलायी, उनके वाणी एवं कर्म में अन्तर नही था, उनसे जो भी गलतियों होती थी, उसको वे  छुपाते नही थे, बल्कि उसको दूर करने की कोशिश करते थे। 
आगे जिलाधिकारी ने कहा कि महात्मा गाॅधी जी के विचारों/दर्शन को जीवन में उतारने की आवश्यकता है तथा पात्र गरीब व्यक्तियों की मदद करें।
इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी हरी शंकर, अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र सिंह तथा अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 द्वारा महात्मा गाॅधी जी के विचारों को रखा गया। इसी के साथ ही कलेक्ट्रेट परिवार के कर्मचारियों द्वारा भी अपने-अपने विचार व्यक्ति किया गया। इसी के साथ ही जिलाधिकारी द्वारा गाॅधी तिराहे पर महात्मा गाॅधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
इस अवसर पर कलेक्ट्रेट परिवार के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहें।
और नया पुराने