Breaking News

चकमार्ग में गड्ढा खोदकर रास्ता अवरुद्ध करने के विरोध में ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन।

मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।

ट्रैक्टर ट्राली से पहुंचे महिला व पुरुष ने तहसील परिसर में जमकर की नारेबाजी।

सगड़ी । 
सगड़ी तहसील  क्षेत्र के बेलसर जमीन बेलसर के ग्रामीणों ने मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस पर पहुंचे और लोगों का आरोप था कि गाटा संख्या 285 चक मार्ग है ।
गांव के ही सत्यनारायण पुत्र विदेश्वर, सूबेदार पुत्र विदेश्वर ने गड्ढा खोदकर रास्ता अवरुद्ध कर दिया है। जिसके चलते लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही है। जिसके संदर्भ में लेखपाल द्वारा पैमाइश कर रिपोर्ट प्रेषित की गई है। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसको लेकर ग्रामीणों ने तहसील पर प्रदर्शन करते हुए प्रार्थना पत्र सौंपा और कहा अगर इस पर कार्रवाई नहीं की गई तो हम लोग बृहद आंदोलन करने के लिए बाध्य हो  जाएंगे। संपूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। इस मौके पर रामजी यादव, आनंद, बीरबल, बहादुर, पवन,शैलेश, पन्ना लाल आदि लोग मौजूद रहें।
और नया पुराने