बिहार। मधुबनी
रिपोर्ट: बादल हुसैन
करोना वायरस के चलते पूरे देश में हाहकार मचा हुआ है।बचाव के लिए पुरे देश में लाँकडाउन कर दिया गया।ऐसे में गरीब नि,सहाय लोगो के सामने बडी़ समस्या खडी़ हो गई ऐसे में जयनगर अनुमंडल पदाधिकारी शंकर शरण ओमी ने अपनी भूमिका महत्वपूर्ण रुप से निभा रहे है।
आप को बतादे की गुरुवार को जयनगर प्रखंड के बरही गावं बरदानी बाबा मंदिर परिसर में 28 लोगो के बीच राशन समग्री का वितरण किया गया। जयनगर एसडीओ शंकर शरण ओमी के नेतृत्व में लाँकडाउन में हुए प्रभावित लोगो के बीच जाकर राशन समाग्री चावल दाल आटा सरसो तेल सोयाबीन साबुन मास्क समेत अन्य समग्री वितरण किया गया।यहं सामग्री मुहैया जयनगर के पदाधिकारी एवं सरकारी कर्मीयो के वेतन की राशि के सहयोग से किया गया।एसडीओ शंकर शरण ओमी ने बताया की क्षेत्र के प्रत्येक पंचायत व गावं में जरुरतमंद निसहाय लोगो के मदद के लिए यह राशन सामग्री दिया गया है। ताकि लाँकडाउन की अवधि में कोई व्यक्ति भूखा न रह सके एसडीओ ने कहा की क्षेत्र में जरुरतमंदो को चिंहित कर के उनके तक राशन मुहैया कराया जा रहा है।उन्होने लोगो से अपील भी की है की बिना जरुरत के घर से न निकले और सोशल डिस्टेंस का खयाल भी करे।इस अवसर पर डीएसपी सुमित कुमार,रजिस्टार कुमार दीनबंध,कार्यपालक पदाधिकारी अमित कुमार,पंचायत के सरपंच रामचंद्र पासवान,सचिन चौधरी,सहित सरकारी स्टापकर्मी साथ रहे।