Breaking News

शराब की दुकानों को किया गया सील।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: ब्यूरो

दीदारगंज

विश्वव्यापी महामारी का रूप धारण कर चुके कोरोनावायरस से बचाव के लिए पूरे देश में 25 मार्च को लाकडाउन कर दिया गया, इसके बाद सभी तरह की शराब की दुकानों को बंद करा दिया गया। जिससे शराब पीने के शौकीनों की परेशानी बढ़ गई इसका फायदा उठाकर कुछ दुकानदार चोरी-छिपे दारू की बिक्री करने लगे, शुक्रवार शाम को पल्थी, दीदारगंज, पुष्प,नगर कुशलगांव, मार्टिनगंज, फुलेश सहित क्षेत्र के सभी बाजारों में खुले शराब की सभी दुकानों को आबकारी निरीक्षक व आबकारी कांस्टेबल बालेंद्र राय के द्वारा सील किया गया। आबकारी निरीक्षक फूलपुर मनोज कुमार यादव ने बताया कि शासन के निर्देश पर क्षेत्र की सभी दुकानों को सील किया जा रहा है ताकि क्षेत्र में शराब की कालाबाजारी ना हो सके, किसी भी दशा में सील दुकान को खोले जाने पर दुकानदार के ऊपर जुर्माना तथा कार्रवाई की जाएगी।

और नया पुराने