Breaking News

जरुरतमंद लोगों.को राहत सामग्री उपलब्ध कराये जाने हेतु पोषण बैंक स्थापित किया गया।

मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी, आज़मगढ़।

आजमगढ़।

आजमगढ़ 17 अप्रैल-- कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत जनपद में जरूरतमंद लोगों को राहत सामग्री उपलब्ध कराये जाने हेतु जिलाधिकारी द्वारा पोषण बैंक स्थापित किया गया है। पोषण बैंकों के माध्यम से दाल, चना, गुड़, बिस्किट का पैकेट बनाकर कुपोषित, गर्भवती महिला व जरूरतमंद लोगों में राहत सामग्री का वितरण किया जा रहा है। अब तक पोषण बैंक द्वारा 4000 लोगों को राहत सामग्री का वितरण किया जा चुका है। इससे प्रभावित होकर अमेरिका के फ्लोरिडा के निवासी एनआरआई श्रेया चन्द्रा द्वारा जिलाधिकारी को पोषण बैंक में जरूरतमंदों की सहायता के लिए 51000 रू0 का चेक प्रदान किया गया। 
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला, राजीव श्रीवास्तव, वीरेन्द्र श्रीवास्तव उपस्थित रहे।


और नया पुराने