Breaking News

एक्सीयन सिंचाई को निर्देश- बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जितने भी चैनल एवं गेट खराब हैं, बरसात से पहले कराएं मरम्मत।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 16 मई-- जिलाधिकारी नागेन्द्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में देर सायं आगामी बाढ़ की सम्भावना की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न हुई। 
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने एक्सीयन सिंचाई को निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जितने भी चैनल एवं गेट खराब हैं, बरसात से पहले उनकी मरम्मत करा लिया जाय, बंधों पर यदि कोई कार्य अपूर्ण है तो उसे भी पूर्ण करा लिया जाय। उन्होने यह भी निर्देश दिया कि पर्याप्त मात्रा में सीमेन्ट की खाली बोरियों की व्यवस्था कर लें, जिससे कि आने वाले समय में यदि बाढ़ की सम्भावना होती है तो उसका उपयोग किया जा सके। 
एक्सीयन सिंचाई द्वारा अवगत कराया गया कि इस समय हमारे पास 38000 सीमेन्ट की खाली बोरियाॅ उपलब्ध हैं, 40000 बोरियों की और आवश्यकता है, जिसके लिए कार्यवाही की जा रही है। 
जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 को निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में मेरे द्वारा 5 बाढ़ चैकियाॅ बनाने के लिए पैसा रिलीज किया गया है, बरसात से पहले सभी चैकियों का निर्माण कार्य पूर्ण करा लें, जिससे कि बाढ़ की सम्भावना पर चैकियों का प्रयोग किया जा सके। 
जिलाधिकारी ने ईओ नगर पालिका परिषद आजमगढ़ को निर्देश दिया कि शहर से बरसात का पानी निकालने के लिए जो भी व्यवस्था करनी है, उसकी व्यवस्था पहले से ही सुनिश्चत कर लें। 
जिलाधिकारी ने जिला कृषि अधिकारी व जिला उद्यान अधिकारी को निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के किसानों को प्रशिक्षण दें कि बाढ़ वाले क्षेत्रों में कौन सी फसल सफल होगी, इसके लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करायें। 
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 गुरू प्रसाद, एक्सीयन सिंचाई, जिला कृषि अधिकारी डाॅ0 उमेश कुमार गुप्ता, जिला उद्यान अधिकारी बालकृष्ण वर्मा, एसडीएम सगड़ी प्रियंका प्रियदर्शिनी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

और नया पुराने