आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना बिलरियागंज।
गिरफ्तारी हत्या के प्रयास के अभियुक्त गण व बरामदगी घटना में प्रयुक्त तमंचा व कारतूस
दिनांक 15.05.2020 को अजहर पुत्र हसनैन सा0 मोहिऊद्दीपुर, थाना बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना हाजा पर उपस्थित आकर लिखित सूचना दिये कि दिनांक 15.05.2020 को समय करीब 05.45 बजे शाम को मेरे ही गाँव के (1) अन्सार पुत्र एकबाल (2) गुफरान पुत्र अल्ताफ (3) अच्छन उर्फ अबूशाद पुत्र मन्जूर (4) अजमल पुत्र अन्सार, (5) अकमल पुत्र अन्सार, (6) मोनू पुत्र परवेज साकि0 मोहिउद्दीनपुर थाना बिलरियागंज, जनद आजमगढ़ द्वारा पुरानी रंजिश को लेकर जान से मारने की नियत से कट्टे से फायर किये, जान बचाकर घर में भागते पर घर में घुसकर मारना पीटना व जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में दाखिल किया। दाखिला तहरीर के आधार पर थाना हाजा पर मु0अ0सं0 78/20 धारा 147/149/323/307/506/452 भादवि पंजीकृत किया गया।
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ प्रो0 त्रिवेणी सिंह के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी सगड़ी, जनपद आजमगढ़ व थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में तलाश वांछित अभियुक्त महा अभियान के तहत उ0नि0 ओमप्रकाश यादव मय फोर्स के दिनांक 16.05.2020 को समय 10.30 बजे शेखूपुर पुलिया से अभियुक्तगण (1) अच्छन उर्फ अबूशाद पुत्र मन्जूर (2) अजमल पुत्र अन्सार, (3) अकमल पुत्र अन्सार, (4) मोनू पुत्र परवेज साकि0 मोहिउद्दीनपुर थाना बिलरियागंज, जनद आजमगढ़ को गिरफ्तार करते हुए घटना में प्रयुक्त एक अदद तमंचा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कार0 एक अदद खोखा कारतूस 315 बोर अभि0 अच्छन उर्फ अबुशाद के कब्जे से बरामद कर मु0अ0सं0 82/20 धारा 3/25/27 आयुद्य अधि0 बनाम अच्छन उर्फ अबुशाद उपरोक्त पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तगण को वाया मा0 न्यायालय जिला जेल भेजे जा रहे हैं।
गिरफ्तार अभियुक्तगण-
(1) अच्छन उर्फ अबूशाद पुत्र मन्जूर
(2) अजमल पुत्र अन्सार,
(3) अकमल पुत्र अन्सार,
(4) मोनू पुत्र परवेज साकि0 मोहिउद्दीनपुर थाना बिलरियागंज, जनद आजमगढ़
बरामदगी
(1) एक अदद तमंचा 315 बोर एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर, एक अदद फायर शुदा कारतूस 315 बोर,
पंजीकृत अभियोग-
(1) मु0अ0सं0 78/20 धारा 147/149/323/307/506/452 भादवि भादवि विरूद्ध सभी अभियुक्त गण
(2) मु0अ0सं0 82/20 धारा 3/25/27 आयुद्य अधि0 विरूद्ध अच्छन उर्फ अबुशाद उपरोक्त
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली गठित टीम-
(1) उ0नि0 ओमप्रकाश यादव-प्रथम थाना बिलरियागंज आजमगढ़
(2) हे0का0 सहदेव राम, हे0का0 रविन्द्र सिंह, का0 संदीप यादव, का0 अजय कुमार पटेल