Breaking News

14 दिन से लापता अधेड़ का नीम के पेड़ पर लटका हुआ मिला सड़ा गला शव।

हमीरपुर।

रिपोर्ट: सद्दाम हुसैन

 जनपद हमीरपुर की राठ कोतवाली के अंतर्गत आने वाले ग्राम औड़ेरा का है,जहां पर 14 तारीख को दो भाइयों के बीच हुई लड़ाई में एक भाई की मौत हो गई थी,जबकि परिवार जनों ने तीसरे भाई पर हत्या का आरोप लगाया था, जिस पर हत्या का आरोप लगा है वह उस समय वहाँ पर मौजूद नहीं था,
जिसके बाद घर से मृतक प्यालेलाल 14 तारीख से ही गायब था,परिजनों ने दो-चार दिन ढूढ़ने के बाद में राठ कोतवाली में गुमशुदगी की तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने उस पर ध्यान नहीं दिया,  और कहा कि तुमने उसे छुपा रखा है, कोतवाली के चक्कर लगाने के बाद भी जब सुनवाई नहीं हुई नहीं हुई तो थक हारकर परिजन घर बैठ गए, आज 14 दिन बाद उसी प्यारेलाल नाम के युवक का शव नीम के पेड़ पर सड़े गले अवस्था में मिलने से हड़कंप मच गया,  मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, तो वहीं मृतक के परिजन पुलिस पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं।


और नया पुराने