आजमगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
सगड़ी।
थाने में बैठक के बाद किया रूट मार्च, 25 वाहनों का कराया चालान।
न्यूज डेस्क: पुलिस अधीक्षक प्रो० त्रिवेणी सिंह ने कानून व्यवस्था को और भी सुदृढ़ बनाने के लिए सीओ सगड़ी रहे सिद्धार्थ तोमर को पुलिस कार्यालय से अटैच कर दिया है, वही जनपद में नए आये पुलिस अधिकारी मनोज सिंह रघुवंशी को सीओ सगड़ी का चार्ज सौंपा है।
पुलिस अधीक्षक के आदेश के बाद सीओ सगड़ी का चार्ज लेते ही मनोज सिंह रघुवंशी अपने अंदाज में कार्यवाही में जुट गए।
सबसे पहले उन्होंने शाम लगभग 5:35 बजे अचानक जीयनपुर कोतवाली में मीटिंग ली। उसके बाद जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र का दौरा किया, इस दौरान जीयनपुर कोतवाली प्रभारी गजानंद चौबे, एसएसआई श्री प्रकाश शुक्ला साथ रहे।
जीयनपुर कोतवाली प्रभारी गजानंद चौबे ने पुलिस फोर्स के साथ जीयनपुर, अजमतगढ़ बाज़ारो में पैदल गस्त किया,
मार्ग पर चलने वाले वाहनों को रोककर कागजात चेक किया, बिना हेलमेट पहने वाहन न चलाने की हिदायत दी। साथ ही उन्हें चेतावनी भी दी कि- किसी भी वाहन चालक द्वारा यातायात नियमो के विरुद्ध गाड़ी चलाते हुए मिलने पर विधिक कार्यवाही की जाएगी। सावन माह, नागपंचमी एवं कावड़ यात्रा जैसा त्योहारों के मद्देनजर रूट मार्च कर रहे सीओ सगड़ी ने मास्क और हेलमेट नहीं लगाने और कागजात में गड़बड़ी मिलने पर 25 वाहनों का चालान करने का जीयनपुर कोतवाल को आदेश दिया, साथ ही निर्देशित भी किया कि- हर रोज सुबह शाम वाहनों की चेकिंग किया जाय, आमजन में अपनी अलग पहचान बनाये, लोगों में एक अच्छा संदेश जाना चाहिए, उन्हें यह लगना चाहिए कि पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए तत्पर है। रूट मार्च के दौरान चौकी इंचार्ज अजमतगढ़ राजकुमार तिवारी, एसआई उमेश कुमार, एसआई अमरनाथ यादव, एसआई सुबास सिंह सहित भारी मात्रा में पुलिस बल मौजूद रहा।