Breaking News

स्वास्थ्य केंद्र में कर्मचारियों ने नही खोला गेट,सडक पर हुआ प्रसव।

हमीरपुर।

रिपोर्ट: सद्दाम हुसैन

मामला जनपद हमीरपुर के सिसोलर का है,जहां पर देवकुमार की पत्नी प्रियंका को देरशाम प्रसव पीड़ा होने पर,परिजनो द्वारा एम्बूलेंस को फोन लगाया गया, लेकिन घंटो प्रयास करने पर भी जब फोन नही लगा तो परिजन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिसोलर लेकर गए, लेकिन वहां पर भी लगभग एक घंटे शोर मचाने पर भी कर्मचारियों ने गेट नही खोला तो मजबूरी में सडक किनारे प्रसव कराना पड़ा,जहां प्रियंका ने एक स्वस्थ पुत्र को जन्म दिया,उसके बाद जब जच्चा की हालत खराब होने लगी तो वह लोग प्राईवेट गाड़ी कर मौदहा के सरकारी अस्पताल लेकर गए, जहां पर महिला का इलाज किया जा रहा है, फिलहाल जच्जा बच्चा दोनो.स्वस्थ हैं, जबकि पीडित पति ने जिला अधिकारी से शिकायत करने की बात कही है।

और नया पुराने