इटावा।
रिपोर्ट- मोहम्मद अज़हर आदिल
इटावा जनपद में टिड्डी दल ने दी दस्तक, दोपहर में 5 किलोमीटर के एरिये में फैले टिड्डी दल से किसानों में भय का माहौल फसल बचाने के लिए थाली पीट कर एवं तेज़ आवाज़ कर टिड्डियों को भगाने का किया जा रहा प्रयास, वही मोके पर खेतो में मौजूद कृषि विभाग के आला अधिकारी भी टिड्डियों को भगाने का कर रहे प्रयास रात में टिड्डियों को छिड़काव कर मारने का किया जायेगा प्रयास
इटावा में आज दोपहर आगरा जनपद एवं मैनपुरी जनप दो तरफ से तीन से पांच किलोमीटर के एरिये में फैले टिड्डी दल ने हमला किया जिस कारण अचानक किसानों में भय का माहौल बन गया। फसल बचाने के लिए किसान खेतो में टिड्डी न बेठे इसके लिए थाली बजाते नज़र आये साथ ही दोपहर में अचानक टिड्डियों के हमले से सड़कों पर लोगो का निकलना मुश्किल हो गया वही मोके पर खेतो में किसानों की हर संभव मदद के लिए पहुँचे उप कृषि निदेशक ने बताया कि दोपहर में टिड्डी खेतो में नही बैठती है इसलिए रात होने का इन्तिज़ार किया जा रहा है फायर बिर्गेड एवं नगरपालिका की मदद से छिड़काव कर टिड्डियों को मारने का प्रयास किया जाएगा।