आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना-कोतवाली
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ प्रो0 त्रिवेणी सिंह के द्वारा चलाये जा रहे वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर आजमगढ़ व सहायक पुलिस अधीक्षक / क्षेत्राधिकारी नगर जनपद आजमगढ़ के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली, आजमगढ़ के नेतृत्व में उ0नि0 श्री कमलकान्त वर्मा मय हमराह द्वारा दिनांक-28.06.2020 को समय 23.30 बजे अभियुक्त सुनील पाण्डेय पुत्र शिवदास पाण्डेय निवासी धर्मपुर थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ को (दिनांक-25.06.2020 को रोडवेज संविदा चालक सत्यनारायण पाण्डेय के गोली लगने से घायल होने की घटना से सम्बन्धित) 01 अदद तमंचा 12 बोर अवैध एवं 01 अदद खोखा कारतुस 12 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया है।
25.06.2020 को देर शाम आजमगढ़ रोडवेज वर्क शाप में कार्यरत संविदा चालक सत्यनारायण पाण्डेय संदिग्ध परिस्थितियों में गोली चलने से घायल हो गया था। जिसे तत्कालिक रूप से चिकित्सा सहायता उपलब्ध करायी गयी। और इस घटना क्रम पर गहन दृष्टि डाली गयी तो मौके की परिस्थियों, घायल की चोट एवं उसके आस-पास पायी गयी ब्लैकनिंग के आधार पर यह चोट प्रथम दृष्टया संदिग्ध लगी। घायल सत्यनारायण पाण्डेय को लगातार कई बार मनोवैज्ञानिक तरीके पूछताछ की गयी तो यह तथ्य सामने आया कि यह चोट घायल सत्यनारायण पाण्डेय द्वारा स्वयं अपनी कमर में खोसे गये अवैध लोडेड तमंचे के लापरवाही पूर्वक चल जाने से आयी है तथा उक्त तमंचा घायल के भतीजे सुनील पाण्डेय पुत्र शिवदास पाण्डेय निवासी धर्मपुर थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ द्वारा उपलब्ध कराया गया था। जिसे घटना में प्रयुक्त तमंचा एवं खोखा कारतुस के साथ गिरफ्तार कर विवेचनात्मक कार्यवाही पूरी कर आज-29.06.2020 मा0 न्यायालय प्रस्तुत किया जा रहा है।
पंजीकृत अभियोग का विवरण—
1- मु0अ0सं0 160/20 धारा 3/25 आर्मस एक्ट थाना कोतवाली, आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त
1- सुनील पाण्डेय पुत्र शिवदास पाण्डेय निवासी धर्मपुर थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 24 वर्ष ।
बरामदगी-
1- एक अदद तमंचा 12 बोर व एक खोखा कारतूस 12 बोर
गिरफ्तार करने वाले टीम का विवरण –
1. उ0नि0 श्री कमलकान्त वर्मा चौकी प्रभारी रोड़वेज थाना कोतवाली, आगमगढ़
2. हे0का0 फूलचन्द्र यादव थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़
3. का0 अजीत चौहान थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़
4. का0 सतेन्द्र यादव थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़