आजमगढ़।
रिपोर्ट: ब्यूरो
आज़मगढ़। कोरोना महामारी में भारत सरकार के आयुष विभाग द्वारा लगातार लोगों को जड़ी बूटियों का काढ़ा पीने की सलाह दी जा रही है जिसे ध्यान में रखते हुए 4 अगस्त जड़ी-बूटी दिवस के अवसर पर रवि प्रकाश यादव (योग मंच कुंवर सिंह उद्यान )के नेतृत्व में जड़ी-बूटी वितरण अभियान कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी l
अभियान की शुरुआत कर पूरे जनपद में एक लाख गिलोय ( जड़ी बूटी )वितरित की जाएगी।
रवि प्रकाश यादव ने बताया कि सावन में गिलोय लगाएं और बीमारियों से मुक्ति पाएं गिलोय अमृत के समान लाभकारी है l
यह ऐसी औषधि है जिसे आप सौ मर्ज की एक दवा कह सकते हैं।
इसीलिए इसे संस्कृत में अमृता नाम दिया गया है ,कहते हैं कि देवताओं और दानवों के बीच समुद्र मंथन के दौरान जब अमृत निकला और इस अमृत की बूंदें जहां-जहां छलकी वहां वहां गिलोय की उत्पत्ति हुई l
गिलोय अमृत की तरह कार्य करती है, इसका सेवन करने से सामान्य सर्दी-जुकाम से लेकर गंभीर बीमारियां से लड़ा जा सकता है।
अलग-अलग शोध से पता चला है कि इससे इम्यूनिटी बूस्ट होती है और कई बीमारियों से वह महामारी ओं से बचाव होता है भारत सरकार का आयुष विभाग भी इसको लेने की सलाह देता है
गिलोय रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर बीमारियों से दूर रखती है इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंटस होते हैं।
जो शरीर में से विषैले पदार्थों को बाहर निकालने का काम करते हैं।
यह औषधि बहुत से रोगों में रामबाण है इस औषधि का प्रयोग करके स्वयं को तथा राष्ट्र को स्वस्थ बनाएं
रवि प्रकाश ने अभी बताया कि पूरे जनपद में एक लाख गिलोय वितरित करने के लिए वह दिन रात प्रयास में लगे हुए हैं और हर दिन लोगों को निशुल्क जड़ी बूटियां वितरित भी कर रहे हैं l