Breaking News

जिला स्तरीय उद्योग बन्धु/स्वरोजगार बन्धु की बैठक सम्पन्न।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह 

आजमगढ़ 31 जुलाई-- जिलाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय उद्योग बन्धु/स्वरोजगार बन्धु की बैठक सम्पन्न हुई।
इस अवसर पर विद्युत सब्सिडी से संबंधित समीक्षा में अभी तक 600 बुनकरों का ही सर्वे हुआ है, उक्त बुनकरों की सब्सिडी समय से भेजने के लिए जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड प्रथम एवं उपायुक्त उद्योग को निर्देश दिये।
मिनी औद्योगिक आस्थान सुदनीपुर फूलपुर की समीक्षा में जिलाधिकारी ने उपायुक्त उद्योग को निर्देश दिये कि मिनी औद्योगिक आस्थान सुदनीपुर फूलपुर के ऊपर से गये हुए तार एवं स्थापित विद्युत स्टेशन के विस्थापन सम्बन्ध में तहसीलदार, लेखपाल एवं बिजली विभाग के साथ समन्वय करते हुए भूमि के चिन्हांकन की रिपोर्ट जल्द से जल्द उपलब्ध करायें। 
उपायुक्त उद्योग ने बताया कि निवेश मित्र आनलाइन पोर्टल के माध्यम से निवेश मित्र योजना जनपद में संचालित है। इस पर कोई भी उद्यमी विभिन्न विभागों से संबंधित एनओसी/लाइसेंस प्राप्त करने हेतु आनलाइन आवेदन कर सकता है। 
समीक्षा के दौरान पाया गया कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में 04, उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन लि0 में 12, खाद्य सुरक्षा एवं ड्रग प्रशासन में 05, रजिस्ट्रार फर्म सोसाइटी एवं चिट्स में 08 लम्बित आवेदन पाये गये। जिस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि उक्त लम्बित आवेदनोें को अगली बैठक में शत प्रतिशत निस्तारित करायें। 
इसी के साथ ही प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना के अन्तर्गत पीएमईजीपी, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष स्वीकृत आवेदन बैंक स्तर पर लम्बित होने पर जिलाधिकारी ने एलडीएम यूबीआई को निर्देश दिये कि जल्द से जल्द उक्त लम्बित आवेदनों को निस्तारित करें। इसी के साथ ही जिलाधिकारी ने उपायुक्त उद्योग को निर्देश दिये कि ओडीओपी योजना एवं मुख्यमंत्री रोजगार योजना के अन्तर्गत आवेदकों के आवेदन स्वीकृत करायें।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 गुरू प्रसाद, डीडीएम नाबार्ड शशि भूषण, उपायुक्त उद्योग प्रवीण कुमार मौर्य, एलडीएम यूबीआई के प्रतिनिधि सहित समस्त संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

और नया पुराने