Breaking News

सरदार सेना के कार्यकर्ताओं ने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर उपजिलाधिकारी सगड़ी को सौंपा ज्ञापन।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

कवरेज डेस्क: सरदार सेना के कार्यकर्ताओं ने आज उपजिलाधिकारी सगड़ी को पांच सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।
सरदार सेना के कार्यकर्ताओं का कहना था कि- संसदीय समिति ने संसद की अन्य पिछड़े वर्गों के कल्याण संबंधी संसद में क्रीमी लेयर को सीमा को बढ़ाकर 15 लाख किए जाने के लिए सिफारिश की थी परंतु केंद्र सरकार 12 लाख ही बढ़ाने की सहमति पर विचार कर रही है, लेकिन इसमें सकल वार्षिक आय में वेतन और कृषि आय में भी जोड़ा जा रहा है, जो कि सर्वथा गलत है, केंद्र सरकार के इस ओबीसी नीतियों के खिलाफ सरदार सेना निम्न पांच सूत्री मांग करती है।
1- ओबीसी का क्रीमी लेयर समाप्त हो, या बढ़ाकर 20 लाख किया जाए एवं सरकारी व कृषि आय सम्मिलित न किया जाए।

2- जातिवार जनगणना तत्काल कराकर सार्वजनिक किया जाए।

3- ओबीसी को आबादी के अनुसार सभी सरकारी गैर सरकारी संविदा, प्राइवेट संस्थानों में लगभग 57% भागीदारी तय किया जाए।

4- ओबीसी कल्याण हेतु ओबीसी मंत्रालय का तत्काल गठन किया जाए।

5- कोलेजियम सिस्टम तत्काल समाप्त किया जाए, और राष्ट्रीय न्यायिक सेवा आयोग का गठन किया जाए।

सरदार सेना के कार्यकर्ताओं ने यह अनुरोध किया है कि- उपरोक्त बिंदुओं को ध्यान में रखकर ओबीसी के साथ हो रहे अन्याय को संज्ञान में लेते हुए उनके हित में कदम उठाया जाए ताकि देश की एक बड़ी आबादी के बच्चों के भविष्य पर दुष्प्रभाव न पड़े। इस दौरान जिलाध्यक्ष परमानन्द पटेल, विजई सिंह पटेल, आईटी सेल मनोज कुमार, श्रीनिवासन पटेल, संदीप पटेल, नारद सिंह पटेल, सन्तोष आदि लोग मौजूद रहे।

और नया पुराने