Breaking News

मारपीट के विरोध में विद्युत कर्मचारियों ने घंटों विद्युत आपूर्ति किया ठप, एसडीओ के आश्वासन पर लौटे काम पर।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

सगड़ी।

सगड़ी तहसील के बेरमा विद्युत सब स्टेशन पर कुछ लोगों ने किया हंगामा।

 एसएसओ पंकज यादव को मारपीट कर किया घायल ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर 1:20 पर जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बेरमा गांव के कुछ लोग बेरमा विद्युत सब स्टेशन पर पहुंचे और परिचारक पंकज यादव पर अपने क्षेत्र में तुरंत लाइन बहाल करने का दबाव बनाने लगे। मना करने पर और रोस्टर के अनुसार विद्युत सेवा देने की बात कहने पर उन लोगों ने परीचारक से मारपीट की कुछ कागजात फाड़े और सामान को क्षतिग्रस्त किया विभाग के अन्य लोगों द्वारा बीच-बचाव करने पर धमकी देते हुए चले गए।
घटना से आक्रोशित जीयनपुर बेरमा मिर्जापुर लाटघाट विद्युत सब स्टेशनों के कर्मचारियों ने विद्युत व्यवस्था ठप कर जेई अनुराग सिंह के नेतृत्व में कोतवाली में पहुंचकर चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी, साथ ही कर्मचारियों ने 12 घंटे के अंदर अपराधियों को गिरफ्तार करने की मांग की ।
आक्रोशित कर्मचारियों ने बताया कि- अगर 12 घंटे के अंदर अपराधी गिरफ्तार नहीं होंगे, तो हम लोग विद्युत व्यवस्था को ठप कर धरना प्रदर्शन करेंगे, जिसकी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी। एसडीओ के आश्वासन पर सभी कर्मचारी पुनः अपने काम पर लौटे। तब जाकर विद्युत आपूर्ति बहाल हुई और लोगो ने राहत की सास ली, जीयनपुर कोतवाल गजानन्द चौबे ने बताया कि- तहरीर मिली है दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही होगी।

और नया पुराने