बदायूँ।
बदायूं: बगरैन कस्बे में सात कोरोना पाॅजिटिव मरीज मिलने के बाद से पुरा इलाका सील कर दिया गया है। वहीं स्थानीय लोगों को बताया गया है कि वे एक-दूसरे के प्रति जागरूक रहें और ना किसी के संपर्क में आएं। सामाजिक दुरी बनाएं रखें। बताते हैं कि जो लोग कोरोना पाॅजिटिव निकले हैं। उनका परिवार चाट बेचने का काम करता है।इससे कस्बे में और ज्यादा दहशत का माहौल बना हुआ है। दो दिन से स्वास्थ्य विभाग की टीम कस्बा में पहुंचकर दर्जनों लोगों की रैपिड एंटीजन टेस्ट किट से जांच की थी जिसमें एक आशा वर्कर, उसकी बेटी और एक पड़ोसी परिवार के पांच लोग कोरोना पाॅजिटिव पाए गए थे। उनमें शुरू आती लक्षण दिखाई नहीं दे रहे थे लेकिन माना जा रहा है कि आशा वर्कर पिछले दिनों सैदपुर के स्वास्थ्य केंद्र पर गई थी जहां एमओआईसी, चिकित्सक स्टाफ नर्स और एक कर्मचारी कोरोना पाॅजिटिव पाया गया था। इससे स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बगरैन पहुंचकर लोगों की जांच कराई थी। जिसमें सात लोग कोरोना पाॅजिटिव पाए गए। हालांकि उन्हें कोविड 19 अस्पताल भेज दिया है लेकिन कस्बे में दहशत का माहौल अभी बरकरार है। जब सुबह एसडीएम सीपी सरोज और पुलिस मौके पर पहुंची। उधर एसडीएम ने इलाके को कंटेन्मेंट जोन घोषित करते हुए इलाके को सील करा दिया है। उन्होंने मोहल्ले में जानकारी जुटाई तो पता चला कि एक परिवार चाट बेचने का काम करता है। इस पर एसडीएम ने कहा है कि सामाजिक दुरी बेहद जरूरी है। गर्म पानी पीए, नमक के पानी से गरारे करें। अगर किसी को कांसी, बुखार, सांस लेने में दिक्कत हो तो तुरंत अस्पताल पहुंचकर डॉक्टर से संपर्क करें। कस्बे को सैनिटाइज करा दिया गया है इस दौरान लेखपाल अवधेश मिश्रा, डॉक्टर सूरज पाल, और दयाशंकर मौजूद रहे।
रिपोर्ट: यीशु दास