आज़मगढ़।
रिपोर्ट: गोरखपुर ब्यूरो
आनन्द राय जिलाध्यक्ष, संजीव कुमार राय महामंत्री, शैलेश राय कोषाध्यक्ष निर्विरोध घोषित।।
गोरखपुर: आज दिनांक 31जुलाई दिन शुक्रवार को जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के कैम्प कार्यालय मोहद्दीपुर में मण्डल अध्यक्ष एवम मण्डल महामंत्री गोरखपुर के देखरेख में जिलाध्यक्ष गोरखपुर, जिलामंत्री गोरखपुर एवं कोषाध्यक्ष गोरखपुर का चुनाव निर्विरोध सम्पन्न हुआ।
जिसमें आनन्द राय को जिलाध्यक्ष ,संजीव कुमार राय को महामंत्री एवम शैलेश राय को कोषाध्यक्ष निर्विरोध घोषित किया गया।
पर्वेक्षक द्वारा अध्यक्ष जूनियर हाईस्कूल आनन्द राय को निर्देशित किया गया कि एक सप्ताह के अंदर अपनी पूरी कार्यकारिणी का गठन कर मण्डल को सूचित करें।
इस अवसर पर उपेंद्र पाण्डेय पर्वेक्षक,अखिलेश मिश्रा मण्डल महामंत्री,केशरीन्द्र प्रताप राय मण्डल संयोजक,अरविंद कुमार मित्तल प्रदेश संयुक्त मंत्री एवम सम्मानित सदस्य गण ,शिक्षक गण आदि उपस्थित रहे।