आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना- मेहनगर
दिनांक 31.07.2020 को मेहनगर थाना क्षेत्र के प्रमोद गोंड द्वारा खुद की नातिन उम्र 7 वर्ष के साथ दिनांक 31.07.20 समय करीब 14.30 बजे सत्यम यादव पुत्र रामरतन यादव द्वारा दुष्कर्म करने व करन पाण्डेय पुत्र ओमप्रकाश पाण्डेय व विशाल पाण्डेय पुत्र राजेश पाण्डेय के खडे होकर देखने के संबंध मे थाने पर तहरीर दी गई । तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 110/20 धारा 376/120बी भा0द0वि0 व 5M/6 पोक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया है जिसकी विवेचना प्रभारी निरीक्षक दुजेन्द्र कुमार सिंह के द्वारा सम्पादित की जा रही थी ।
पुलिस अधीक्षक आजमगढ प्रो0 त्रिवेणी सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तार विषयक चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के निर्देशन मे आज दिनांक 01.08.2020 को प्रभारी निरीक्षक मेहनगर दुजेन्द्र कुमार सिंह मय हमराहियान फोर्स के मुकदमा उपरोक्त के वाछिंत अपचारीगण के तलाश में मामुर होकर मुकदमा उपरोक्त के वांछित अपचारीगण की गिरफ्तारी हेतु ग्राम फिनिहिनी मे दबिश दी गयी तो अपचारीगण 1. सत्यम यादव पुत्र रामरतन यादव 2. करन पाण्डेय पुत्र ओमप्रकाश पाण्डेय सा0 फिनिहीनी थाना मेहनगर जनपद आजमगढ़ अपने घर ही मौजूद मिले ।जबकि विशाल पाण्डेय के बारे मे पूछा गया तो बताये कि विशाल पाण्डेय घटना के बाद से कही भाग गया है । त्वरित कार्यवाही करते हुए तत्काल मौके पर अपचारीगण को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायलय किया जा रहा है।
पूछताछ का विवरण- अपचारीगण से पूछताछ किया गया तो अपचारी सत्यम यादव ने बताया कि मै विशाल व करन पाण्डेय अपने पडोस की रहने वाली लडकी को लुकाछिपी खेलने के बहाने ओमप्रकाश पाण्डेय के पुराने वाले घर मे ले जाकर मैने बलात्कार किया जबकि विशाल व करन वही खडे रहे यह घटना दिनांक 31.07.20 समय करीब 14.30 बजे की है । हमलोग अपने घर पर ही थे कि आज आपलोग मुझे गिरफ्तार कर लिये ।
गिरफ्तार अपचारीगण –
1. सत्मय यादव पुत्र रामरतन यादव
2. करन पाण्डेय पुत्र ओमप्रकाश पाण्डेय सा0 फिनिहिनी थाना मेहनगर जनपद आजमगढ
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0स0 110/20 धारा 376/120बी भादवि व 5M/6 पोक्सो एक्ट थाना मेहनगर जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
प्रभारी निरीक्षक महोदय मेहनगर मय हमराहियान का0 राजेश कुमार यादव , का0 सन्नी कुमार सिंह ,का0 संदीप जासवाल , रि0म0का0 रिचा देवी ।