महामहिम राज्यपाल बिहार, फागू चौहान का 03 अगस्त से 5 अगस्त 2020 तक जनपद में भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित हैl

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 02 अगस्त-- महामहिम राज्यपाल बिहार, फागू चौहान का दिनांक 03 अगस्त से 5 अगस्त 2020 तक जनपद में भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित हैl इसी क्रम में महामहिम राज्यपाल बिहार दिनांक 3 अगस्त 2020 को स्टेट गवर्नमेंट हैंगर पटना एयरपोर्ट से राजकीय हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर पूर्वान्ह 10:25 बजे आजमगढ़ एयरपोर्ट पर आगमन होगाlतत्पश्चात महामहिम राज्यपाल जी प्रस्थान कर 10:50 बजे ग्राम शेखपुरा पोस्ट बद्दोपुर आजमगढ़ मे आगमन होगाl इसी क्रम में दिनांक 4 अगस्त 2020 को महामहिम राज्यपाल जी स्थानीय कार्यक्रम/समारोह में प्रतिभाग करेंगेl दिनांक 5 अगस्त 2020 को अपरान्ह 2:00 बजे ग्राम शेखपुरा पोस्ट बद्दोपुर से प्रस्थान कर अपरान्ह 2:25 बजे आजमगढ़ एयरपोर्ट पर आगमन होगाl तत्पश्चात महामहिम राजपाल जी 2:30 बजे राजकीय हेलीकॉप्टर द्वारा स्टेट गवर्नमेंट हैंगर पटना एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगेl

और नया पुराने