आज़मगढ़।
सरायमीर। स्थानीय थाना के सरायमीर में फांसी लगाकर 27 वर्षीय विवाहिता ने आत्महत्या कर ली।मिली जानकारी के अनुसार कस्बा व थाना सरायमीर के महाजनी टोला निवासी अतुल कुमार बरनवाल पुत्र आनन्द बरनवाल का विवाह तीन वर्ष पूर्व जनपद देवरियां थाना व कस्बा लारघाट निवासी अनामिका 27 पुत्री राजेंद्र बरनवाल के साथ हुई थी।दिनांक 3 अगस्त 020 को लगभग एक बजे दिन में छत में लगे पंखा के हुक में साड़ी का फंदा बनाकर लटक कर आत्महत्या कर ली।अतुल कुमार ने घटना की सूचना पुलिस को दी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरा का तोड़ कर शव को फंदे से नीचे पोस्टमार्टम के लिए भेजा और पूछताछ के लिए अतुल, उसके माता-पिता को थाने ले गई। अतुल कुमार ने बताया कि मेरी पत्नी ने आज रक्षाबंधन पर मयका जाने के लिए कह रही थीकोरोना वायरस बीमारी के कारण मैंने जाने से मना कर दिया उसके दोपहर में लगभग साढ़े बजे मुझे भोजन निकाल कर ऊपर छत पर चली गई भोजन करने के बाद मैने पत्नी को आवाज दिया नहीं आने पर ऊपर जाकर देखा तो वह कमरा का दरवाजा अंदर से बंद कर छत के हुक में साड़ी के फंदे पर लटक रही थी। उसके दो वर्ष की पुत्री और दस माह का पुत्र है। थाना प्रभारी सरायमीर अनिल सिंह ने कहा कि विवाहिता के मयके के लोग आने के बाद जैसी तहरीर देगें वैसा मुकदमा दर्ज किया जाएगा वैसे विवाहित की मौत ससुराल में हत्या या आत्महत्या से हो उस मौत को दहेजहत्या ही माना जाता है।मौके पर क्षेत्रीय अधिकारी रविशंकर प्रसाद, थाना प्रभारी अनिल सिंह, एसआई आशुतोष मिश्रा, एसआई विपिन कुमार यादव आदि मय फोर्स पहुंचे।
मोहम्मद यासिर सरायमीर