आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 20 अगस्त-- जिलाधिकारी राजेश कुमार ने आदेश दिये हैं कि जनपद आजमगढ़ के तहसील सगड़ी बाढ़ प्रभावित होने के कारण पशुपालन विभाग द्वारादिनांक 13 अगस्त 2020 से बाढ़ समाप्त होने तक की अवधि के लिए पशु चिकित्सा/बाॅझपन चिकित्सा (पंजीकरण शुल्क) सेवाएं जल प्लावित/बाढ़ क्षेत्र में पशु पालकों को राहत पहुॅचाने हेतु निःशुल्क उपलब्ध कराई जाय तथा उपर्युक्त का समायोजन प्रत्येक दशा में 31 मार्च 2021 तक करके सूचना शासन को उपलब्ध करा दी जाय। उपरोक्त पर लेवी नही ली जायेगी और सेवा निःशुल्क होगी।