Breaking News

स्ववित्तपोषित पूर्वांचल विश्वविद्यालय प्रबंधक महासंघ का चुनाव सम्पन्न।

जौनपुर।

रिपोर्ट: ब्यूरो

कवरेज डेस्क: 20 अगस्त 2020-- जौनपुर नगर के होटल रिवरव्यू में स्ववित्तपोषित पूर्वांचल विश्वविद्यालय प्रबंधक महासंघ का चुनाव जनपद गाजीपुर मऊ आजमगढ़ एवं जौनपुर के प्रबंधक संघ के अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं अन्य जनपदीय पदाधिकारियों सहित सैकड़ों प्रबंधकों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
 जिसमें निर्विरोध रूप से डॉ दिनेश कुमार तिवारी को महासंघ का अध्यक्ष, सूर्यभान यादव को महामंत्री, सते बहादुर यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पंकज दुबे उपाध्यक्ष, कमलेश यादव संगठन मंत्री एवं अर्चना यादव को मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया एवं चुनाव के द्वारा सर्वसम्मति से इनके नाम का प्रस्ताव और समर्थन हुआ, चुने जाने वाले शेष कार्यकारिणी सदस्यों की सूची शीघ्र घोषित की जाएगी।

बैठक में देवेंद्र राय, अशोक दुबे, राम नरेश यादव, आलोक पांडे, मुन्ना यादव, संजीव कुमार सिंह, ध्रुव प्रताप सिंह, रत्नेश तिवारी, संजय यादव, ओमप्रकाश चौबे, डॉ वसंत पाठक,  संतोष, डॉ सादिक रिजवी सहित अन्य विश्वविद्यालय से संबंधित जिलों के प्रबंधक उपस्थित रहे।
बैठक की अध्यक्षता डॉ उमेश तिवारी तथा संचालन राम मूरत यादव के द्वारा किया गया। इसके साथ ही धन्यवाद ज्ञापन का कार्य आनंद श्रीवास्तव द्वारा किया गया।



और नया पुराने