Breaking News

बेलहिया का पुल बह जाने के बाद मौके पर पहुंची सगड़ी विधायक बन्दना सिंह, जल्द पुल के निर्माण का दिया भरोसा।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

कवरेज डेस्क। सगड़ी तहसील क्षेत्र के उत्तर बेलहिया का पुल बह जाने के बाद आज बसपा सगड़ी विधायक बन्दना सिंह पहुंची।
सगड़ी विधायक बन्दना सिंह के साथ अधिशासी अभियंता दिलीप कुमार सहायक अभियंता अवर अभियंता व ग्रामीण मौके पर उपस्थित रहे ।
विधायक बन्दना सिंह ने कहा कि- इस पुल का निर्माण हमारे परिवार द्वारा ही कराया गया था और इसको हम ही बनाएंगे। इसके संबंध में विधानसभा में भी कई बार सवाल किया जा चुका है। तत्काल व्यवस्था देने के लिए जिलाधिकारी से बात की गई है। जिससे आवागमन सुचारू रूप से हो सके। अधिशासी अभियंता दिलीप कुमार से पूछा उन्होंने अधिशासी अभियंता ने बताया कि पांटून ब्रिज यहां तत्काल में संभव है । टंफरवरी बनाया जाता है, जिससे आवागमन  हो सके, पुल बनाने के लिए पीडब्ल्यूडी या सेतु निगम ही काम कर पाएगा। सगड़ी विधायक ने ग्रामीणों को पुल के पुननिर्माण का भरोसा दिया, और  मौके पर एसडीएम सगड़ी से मुलाकात कर निस्तारण के विषय मे बात भी की।

और नया पुराने