बदायूं।
बदायूं: बिनावर में आज दिनांक एक सितंबर-2020 को जनपद बदायूं के अंतर्गत आने वाले थाना बिनावर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा जनपद बदायूं द्वारा अवैध शराब बनाने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आज थाना बिनावर पुलिस द्वारा एक टॉप 10 अपराधी सहित दो अभियुक्तों को दो शराब भट्टी सहित गिरफ्तार किया गया है।जिसमें गिरफ्तार सुधा अभियुक्तों में एक टॉप 10 अपराधी अभियुक्त रूमसिंह पुत्र साहब सिंह निवासी ग्राम अंबियापुर थाना बिनावर को 60 लीटर नाजायज शराब तथा शराब बनाने के उपकरणों सहित गिरफ्तार किया गया है। इसके अतिरिक्त अभियुक्त हरि सिंह पुत्र मनोहर निवासी ग्राम गिरधरपुर थाना बिनावर को घटपुरी जंगल से 40 लीटर नाजायज शराब तथा शराब बनाने के उपकरण सहित गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में थाना बिनावर पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को मुकदमा अपराध संख्या 227/20 तथा 228 /20 धारा 60 (2) आबकारी अधिनियम पंजीकृत करते हुए अभियुक्त गणों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जिला कारागार बदायू भेजा गया है।
रिपोर्ट: यीशूदास