Breaking News

सपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर किया विरोध प्रदर्शन एवं नारेबाजी, सौंपा ज्ञापन।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

सगड़ी तहसील पर सपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ  जमकर प्रदर्शन करते हुए  किया नारेबाजी।

  17 सूत्रीय मांगों का राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी सगड़ी अरविंद अरविंद कुमार को सौंपा।

 सगड़ी ।सगड़ी तहसील परिसर में सपा के कार्यकर्ताओं ने भाजपा की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ  गोपालपुर विधायक नफीस अहमद के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया और 17 सूत्री मांगों का राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी सगड़ी अरविंद कुमार सिंह  को सौंपा। साथ ही तहसील के सामने और तहसील परिसर में जमकर नारे बाजी की और कहा कि अगर सरकार होश में नहीं आएगी तो उसकी ईट से ईट बजा देंगे। साथ  कहा प्रदेश में भ्रष्टाचार गुंडागर्दी उत्पीड़न दिन प्रतिदिन बढता जा रहा है ।सपा कार्यकर्ताओं को आए दिन परेशान किया जा रहा है अगर सरकार होश में नहीं आए तो हम सड़क जाम कर भी प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे।
वही  गोपालपुर विधायक नफीस अहमद और पूर्व मंत्री वसीम अहमद ने17 सूत्रीय मांगों का राज्यपाल को संबोधित  ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा साथ। पत्र मांग थी कि अतिवृष्टि, ओलावृष्टि बाढ़ से नष्ट फसलों के लिए किसानों की क्षतिपूर्ति का तत्काल प्रबंध हो। गन्ना किसानों का बकाया और नियमानुसार देय ब्याज भुगतान शीघ्र अति शीघ्र किया जाए। बिजली की दरों में बेतहाशा वृद्धि रोकी जाए। बुनकरों को फ्लैट रेट पर बिजली दी जाए बकाया वसूली कोरोना  संकट काल मे रोकी  जाए। फर्जी एनकाउंटर बंद हो, हिरासत में मौतों की न्यायिक जांच हो ।छात्रों के 5 महीने  की लाकडाउन की  फीस माफ की जाए। बड़े स्कूलों में पात्र गरीब छात्रों का प्रवेश निशुल्क दिलाया जाए ।बीएड व अन्य पाठयक्रमों  में दलित छात्रों को निशुल्क प्रवेश की पुरानी व्यवस्था लागू की जाए।
अपराध की रोकथाम हो खासकर महिलाओं और बच्चों के साथ दुष्कर्म की घटनाओं पर पुलिस प्रशासन की प्रभावी एवं सख्त कार्रवाई के आदेश दिए जाएं ।अपराधियों की जमानत ना हो इसके लिए अभियोजन पक्ष की तस्तीक की जाए। सरकारी सेवाओं में वर्ग खा और  गांव की कर्मचारियों की संविदा की भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगे। समाजवादी पार्टी के नेताओं कार्यकर्ताओं पर फर्जी केस लगाना  बंद किया जाय। 
 जेल में बंद पूर्व मंत्री एवं सांसद मोहम्मद आजम खान और उनके परिवार को बदले की भावना से की जा रही कार्रवाई बंद हो। जब तक राज्य सरकार बेरोजगार युवाओं के लिए आजीविका की व्यवस्था ना करें तब तक उनको बेरोजगारी भत्ता दिया जाए। विधानसभा गोपालपुर में लंबित पड़ी हुई नई तहसील का सृजन किया जाए । सगड़ी तहसील के बाढ़ प्रभावित इलाकों को बाढ़  घोषित किया जाए ।शारदा सहायक खंड 32  में जुड़े उत्तरी रोड का निर्माण कराया जाए। विकासखंड महाराजगंज में ग्राम पंचायत देवारा जदीद में चिकनहवा ढाले पर पुल का निर्माण कराया जाए। 
इस मौके पर गोपालपुर विधायक नफीस अहमद, पूर्व मंत्री वसीम अहमद, नगर पंचायत अध्यक्ष  जीयनपुर हरिशंकर यादव,  छात्र नेता लालजी यादव,देवनाथ यादव,  शंकर यादव, सपना निषाद, शशि कला , बालचंद कुशवाहा, मिर्जा मसहूद बेग, श्रीकांत यादव, दुर्विजय,  हरिराम यादव, सरफराज खान, रामदरश यादव, जयराम सिंह पटेल,  युसुफ खान  आदि लोग मौजूद थे ।

और नया पुराने