Breaking News

जनपद में संचारी रोग नियंत्रण अभियान/दस्तक अभियान संचालित किया जायेगा।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 22 सितम्बर-- मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 एके मिश्रा ने बताया है कि आगामी दिनांक 01 अक्टूबर 2020 से 31 अक्टूबर 2020 तक जनपद में संचारी रोग नियंत्रण अभियान/दस्तक अभियान संचालित किया जायेगा। जिसके सम्बन्ध में दिनांक 15 सितम्बर 2020 को जूम वेबीनार पोर्टल के माध्यम से राज्य स्तरीय टीओटी सम्पन्न हो चुकी है। जिसमें मास्टर प्रशिक्षक के रूप में सामु0/प्रा0स्वा0केन्द्र के समस्त अधीक्षक/प्रभारी चिकित्साधिकारी स्वयं बीसीपीएम, एचईओ, बीपीएम इत्यादि प्रशिक्षण ले चुके है। उक्त टीओटी में उच्चाधिकारियों द्वारा समस्त फ्रन्ट लाइन वर्कर (आशा, एएनएम एवं आंगनवाड़ी कार्यकत्री इत्यादि) का प्रशिक्षण दिनांक 24 सितम्बर 2020 से 29 सितम्बर 2020 के मध्य पूर्ण कराने हेतु निर्देश दिये गये है।
मुख्य चिकित्साधिकारी ने सामु0/प्रा0स्वा0केन्द्र के समस्त अधीक्षक/प्रभारी चिकित्साधिकारियों से अपेक्षा किया है कि समस्त निर्देशों का अनुपालन करते हुए अपने स्वास्थ्य केन्द्र की समस्त आशा, एएनएम एव ऑगनवाड़ी कार्यकत्री इत्यादि का प्रशिक्षण (तिथिवार प्रशिक्षण कार्यक्रम बनाकर) पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। ऑगनवाड़ी कार्यकत्रियों के प्रशिक्षण हेतु प्रशिक्षण तिथि से पूर्व ही सीडीपीओ से भी समन्वय स्थापित करें। प्रशिक्षण कार्यक्रम की सूचना मुख्य चिकित्साधिकारी को प्रेषित करना एवं प्रशिक्षण तिथि समाप्त होने के उपरान्त प्रशिक्षण की अद्यतन स्थिति से भी मुख्य चिकित्साधिकारी को अवगत कराना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त अन्य किसी विभाग द्वारा यथा बेसिक शिक्षा विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग, पंचायती राज विभाग, नगर पंचायत द्वारा कर्मचारियों/ शिक्षकों के प्रशिक्षण हेतु स्वास्थ्य विभाग से सहयोग की अपेक्षा की दृष्टिगत सम्पर्क किये जाने पर प्रशिक्षण तिथि पर प्रतिनिधि के रूप में सहयोग प्रदान करना सुनिश्चित करें। 
उन्होने कहा कि अक्टूबर माह में आयोजित किये जा रहे दस्तक अभियान के स्वरूप में महत्त्वपूर्ण बिन्दुओं को प्रशिक्षण के दौरान फ्रन्ट लाईन वर्कर्स (आशा, एएनएम एवं ऑगनवाड़ी कार्यकत्रियों) को अवश्य बताया जाये कि फ्रन्ट लाईन वर्कर्स घर-घर भ्रमण के दौरान कोविड-19 के संक्रमण के दृष्टिगत किसी भी चीज अथवा सतह को स्पर्श किए बगैर (बिना दरवाजा खटखटाये) दस्तक अभियान के अन्तर्गत गतिविधियों का संपादन करेंगी। बुखार के रोगियों के साथ ही खांसी तथा सांस लेने में परेशानी के लक्षण के रोगियों की जानकारी प्राप्त कर/सूचीबद्ध कर ब्लाक मुख्यालय को प्रेषित करेंगी। माह फरवरी 2020 से माह अगस्त 2020 के मध्य कोविड-19 के कारण नियमित टीकाकरण से वंचित शिशुओं को चिन्हित एवं सूचीबद्ध कर ब्लाक मुख्यालय को उपलब्ध करायेंगी। आशा कार्यकत्री माह अक्टूबर के दस्तक अभियान में घर-घर भ्रमण के दौरान प्रत्येक परिवार में माह जनवरी 2020 से माह सितंबर 2020 के बीच नए जन्में शिशु का नाम तथा पता अंकित करते हुए उनके अभी तक किये गए संपूर्ण टीकाकरण का विवरण निर्धारित प्रपत्र पर अंकित कर ब्लाक मुख्यालय को उपलब्ध करायेंगी, जिससे वंचित शिशुओं का नियमित टीकाकरण कार्ययोजना बनाकर पूर्ण कराया जाय।

और नया पुराने