Breaking News

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ : विधायक वंदना सिंह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से किया मुलाकात, बेलहिया पुल को दोबारा बनाने के लिए दिया पत्रक 

लखनऊ। सगड़ी विधायक वंदना से शनिवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर सगड़ी विधानसभा की समस्याओं से अवगत कराया, वही मुख्यमंत्री को देवरांंचल में बेलहिया पुल के पुनः निर्माण के लिए पत्रक दिया, मुख्यमंत्री से वंदना सिंह ने कहा कि घाघरा नदी की तेज धारा में पुल बह गया है, उसके पुनः निर्माण के लिए धन आवंटन करें, ताकि दर्जनों गांव के लोगों का आवागमन सुचारू रूप से चालू हो सके, बता दें कि सगड़ी तहसील क्षेत्र के देवरांंचल में घाघरा नदी बहती है, और घाघरा नदी की एक  छोर पर छोटी सरयू नदी है,  जिस पर बेलहिया ढाला पड़ता है, उसी पर विधायक वंदना सिंह के ससुर व पूर्व मंत्री स्वर्गीय राम प्यारे सिंह ने पूर्व राज्यसभा सांसद स्वर्गीय अमर सिंह के कोटे से पुल का निर्माण कराया था, काफी दिनों पुराना पुल घाघरा नदी में आई बाढ़ के कारण वह गया, जिसके कारण दर्जनों गांव के लोगों का एक तरह से आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया है, दर्जनों गांव के लोगों को नाव के सहारे नदी को पार करना पड़ रहा है, जिसके कारण काफी परेशानी हो रही है, क्षेत्र की विधायक वंदना सिंह ने ग्रामीणों के दर्द को समझा, और शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर सगड़ी विधानसभा क्षेत्र के बेलहिया पर पुल निर्माण के लिए बात की ।

और नया पुराने