आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना-मेहनाजपुर
आजमगढ़ 02 अक्टूबर 2020 -- पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा* अपराध नियंत्रण एव वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी विषयक अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक नगर पंकज कुमार पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी लालगंज के कुशल निर्देशन में दिनांक 01.10.2020 को प्रभारी निरीक्षक सुनील चन्द्र तिवारी थाना मेहनाजपुर के सतत पर्यवेक्षण में उ.नि.प्रमोद कुमार सिंह ,का0 नितिन मिश्रा व का0 चन्द्रमणि त्रिपाठी द्वारा तलाश वांछित अभियुक्त करते हुए मेहनाजपुर तिराहे पर मौजूद थे कि उसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दिनांक 29.09.2020 को रात्रि में परचून की दुकान से चोरी गये सामान को एक कार्टून में रखकर दो व्यक्ति अपने साथ मोटरसाईकिल हीरो होण्डा स्पेलेण्डर प्लस नं. UP65BA1061 से कहीं बेचने के फिराक में हैं जो मेहनाजपुर बस स्टैण्ड पर आपस में बातचीत करते हुये दिखाई दिये हैं । इस सूचना पर बस स्टैण्ड मेहनाजपुर पर पहुचने पर पुलिस बल द्वारा दोनो व्यक्तियों को मोटरसाईकिल सहित पकड़ लिया गया । पकड़े गये व्यक्तियों से नाम पता तथा भागने का कारण पूछा गया तो एक व्यक्ति ने अपना नाम पवन गौंड़ पुत्र दयाशंकर गोंड़ निवासी मेहनाजपुर पूरब का पुरा थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़ तथा दूसरे ने अपना नाम सतीश यादव पुत्र हरिलाल यादव निवासी बरवां थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़ बताया तथा दोनो ने यही भी बताया कि हम दोनो अपने साथी सुशील राजभर पुत्र जनार्दन राजभर निवासी मेहनाजपुर जिला आजमगढ़ के साथ मिलकर दिनांक 29.09.020 की रात्रि में कस्बा मेहनाजपुर बाजार में दुकान का ताला तोड़कर चोरी किये थे । उसी सामान को आज बेचने को फिराक में हम दोनो साथी निकले थे । मोटरसाईकिल के बारे में कड़ाई से पुछने पर बताये कि मोटरसाईकिल भी चोरी की है । जिसको हम दोनो अपने साथी सुशील राजभर के साथ शिवपुर वाराणसी से चोरी किये थे । गिरफ्तार अभियुक्तगण का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।
पंजीकृत अभियोग
मु.अ.स.98/20 अन्तर्गत धारा 457,380,41/411 IPC थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्तगण
1.पवन गौंड़ S/O दयाशंकर गोंड़ R/O मेहनाजपुर पूरब का पुरा थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़
2.सतीश यादव S/Oहरिलाल यादवR/O बरवां PS मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़
विवरण बरामदगी
एक अदद इलेकाट्रानिक तराजू, नमकीन, तेल,मसाला,बिस्किट आदि, एक अदद मो.सा. हीरो होण्डा स्पेलेण्डर प्लस नं. UP65BA1061
गिरफ्तार करने वाली टीम
उ0नि0 प्रमोद कुमार सिंह ,का0चन्द्रमणि त्रिपाठी,का0 नितिन मिश्रा थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़
