आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना-रौनापार
आजमगढ़ 03 अक्टूबर 2020 -- दिनांक 03.10.2020 को थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह व उ0नि0 श्री कन्हैयालाल मौर्या थाना बिलरियागंज आजमगढ़ द्वारा तलाश वांछित अपराधी रोकथाम जूर्म जरायम के दृष्टीगत क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर ग्राम नसीरपुर थाना बिलरियागंज आजमगढ़ में मामूर होकर संदिग्ध व्यक्ति/ संदिग्ध वाहन की चेंकिंग के दौरानमु0अ0स0 158/20 धारा 379/411 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्त (1) साकिब खाँ पुत्र सादिक खाँ निवासी कस्बा बिलरियागंज थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ (2) दिलीप जायसवाल पुत्र रामसरन जायसवाल निवासी शहाबुद्दीनपुर थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ को मय चोरी की मो0सा0 यूपी0 50 बी0क्यू0 2851 सुपर स्पेलेण्डर के समय करीब 8.55 पर गिरफ्तार किया गया। जिसे रिमाण्ड हेतु मा0 न्यायालय आजमगढ़ रवाना किया गया।